सड़क हादसे में SI युवराज सिंह की मौत:खड़े ट्रक से टकराई उनकी बाइक, ड्यूटी के बाद जा रहे थे राजनांदगांव

Updated on 05-12-2022 07:25 PM

दुर्ग के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज सिंह देशमुख की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे रविवार रात ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर राजनांदगांव जा रहे थे। तभी अचानक सोमनी थाना क्षेत्र के पास खड़े ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा घुसी। सिर में ज्यादा चोट आने व अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक युवराज देशमुख का परिवार राजनांदगांव में ही रहता है। भिलाई से अधिक दूरी न होने के चलते वे अक्सर भिलाई से राजनांदगांव बाइक से जाया करते थे। रविवार को भी काम खत्म करके रात 11 बजे वे बाइक सीजी 07 BY-9537 से राजनांदगांव के लिए निकले थे। रात 11.30 बजे सोमनी थाने के पास वो सामने खड़े ट्रक को देख नहीं पाए, और उनकी बाइक ट्रक से जा टकराई। अधिक स्पीड में सीधे ट्रक से टकराने में उनका हेलमेट और बाइक बुरी तरह टूट गए। सिर और चेहरे में गहरी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस ने उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान रात्र 12:00 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

कई बड़े केस को किया था सॉल्व
युवराज दुर्ग पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी कार्य क्षमता और तेज पुलिसिंग के चलते ही उन्हें दुर्ग जिले का सबसे संवेदनशील और पॉश कॉलोनी क्षेत्र में स्थित स्मृति नगर चौकी का प्रभार दिया गया था। चौकी में रहते हुए युवराज ने सिंगर की किडनैपिंग, महादेव एप सहित कई बड़े मामलों को सुलझाने में अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया था।

एक बार और हो चुका है एक्सीडेंट
स्मृति नगर चौकी में रहते हुए युवराज दूसरी बार सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। चौकी जॉइन करने के कुछ महीने बाद ही उन्हें एक ऑटो वाले ने टक्कर मार दी थी। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। बाद में उन्हें लाल बहादुर शास्त्री आस्पताल ले जाया गया। कुछ दिन के उपचार के बाद वे ठीक हो गए थे।

एसपी दुर्ग ने जताया शोक
एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि दुर्ग पुलिस ने एक अच्छा पुलिस अधिकारी खो दिया है। युवराज का कार्य काफी सराहनीय था। उसने कई बड़े मामले साल्व कराए हैं। उसकी कार्य कुशलता की बदौलत ही उसे स्मृति नगर चौकी का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।

दो दिन पहले पुलिस का वाहन पलटा

मध्यप्रदेश के नीमच से आरोपी को लेकर आ रही छत्तीसगढ़ की मनेंद्रगढ़ पुलिस की गाड़ी जबलपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी और 5 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से ASI दिनेश चौहान की हालत गंभीर थी।

लगातार सड़क हादसों में जा रही लोगों की जान

प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में 27 अक्टूबर को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर की इंजन में दबकर मौत हो गई थी। ड्राइवर धर्मेंद्र विश्वकर्मा ट्रैक्टर लेकर झगड़ाखांड से धनौली की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर में 2 मजदूर बैठे हुए थे। ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी। जैसे ही वो धनौली के पास पहुंचा कि ड्राइवर ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सका और वो पलट गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.