नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की सराहना

Updated on 22-05-2023 10:33 PM

रायपुर । प्रदेश के आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को संचालित सियान जतन क्लिनिक को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने इस पर प्रस्तुतिकरण दिया। कॉन्क्लेव में नेशनल आयुष मिशन के अंतर्गत देश भर में संचालित उत्कृष्ट और अभिनव गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रारम्भ किए गए सियान जतन क्लीनिक को भारत सरकार ने इस कॉन्क्लेव में विशिष्ट गतिविधि के रूप में शामिल किया था।

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने सियान जतन क्लीनिक के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और हितग्राहियों की जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 1174 शासकीय आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं तथा पंचकर्म सेवाएं संचालित की जाती है। पिछले वर्ष मई में प्रारंभ हुई इन क्लिनिकों के माध्यम से अब तक चार लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं। कॉन्क्लेव में मौजूद भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य राज्यों के अधिकारियों ने सियान जतन क्लीनिक को अनुकरणीय पहल बताते हुए इस तरह के क्लिनिक अपने-अपने राज्यों में शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.