कभी आईपीएल टीम के मालिक थे, अब कॉपीराइट पर बुरे फंसे सिद्धार्थ माल्या, वीडियो में रोया दुखड़ा

Updated on 10-06-2025 02:49 PM
नई दिल्ली: एक वक्त था जब विजय माल्या और सिद्धार्थ माल्या की एक झलक पाने को लोग बेकरार रहते थे। कैमरामैन की लंबी कतार होती थी और लैविश लाइफ ऐसी कि आंखें चौंधिया जाएं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में स्टार क्रिकेटरों की भरमार थी, लेकिन पार्टियों की जान ये दोनों पिता-पुत्र हुआ करते थे। यह भी एक समय है कि पिता विजय माल्या फरारी काट रहा और दूसरी ओर, सिद्धार्थ माल्या की लाइफ के वो दिन अब गुजर चुके हैं। कभी आईपीएल टीम के मालिक रहने वाले सिद्धार्थ माल्या अब एक कॉपीराइट के मामले को लेकर भड़के हुए हैं।

भगोड़े और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने दावा किया है कि IPL ने उनके टीम के खिताब जीतने का जश्न मनाते हुए भावनात्मक वीडियो को इंस्टाग्राम से हटवा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ठीक एक हफ्ता पहले 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब जीता था, जिसके बाद पूरी क्रिकेटिंग दुनिया इस फ्रेंचाइजी की तारीफों के पुल बांध रही थी। आरसीबी की खिताबी जीत के बाद, माल्या ने टीम की जीत का जश्न मनाते हुए अपना एक भावनात्मक वीडियो साझा किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले सावन बरवाल का कहना है कि अगर वह पदक नहीं जीत पाते तो उनका एथलेटिक्स में आना समय की…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत की अनाहत सिंह ने स्कॉश के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही 18 साल की इस खिलाड़ी ने कम से कम…
 26 September 2026
जापान के नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 की स्क्वैश प्रतियोगिता के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
Advt.