महंगे पेट्रोल-डीजल का साइड इफेक्ट, मार्च में डबल स्पीड से बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की सेल

Updated on 06-04-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बनी तेजी का असर कार खरीदारी पर दिखने लगा है। लोग अब पेट्रोल-डीजल की कारों को छोड़कर इलेक्ट्रिक कारों का रुख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल मे ंजबरदस्त तेजी लौटी है। मार्च में डबल स्पीड से इलेक्ट्रिक कारों की सेल हुई है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बिक्री में तेजी का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। भले ही कुल बिक्री में इनका प्रतिशत अब भी सिर्फ 2.6 पर्सेंट ही है लेकिन मार्च 2022 के मुकाबले मार्च 2023 में दोगुनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी हैं। पिछले साल मार्च में 3,718 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी थीं। इस बार यह आंकड़ा 8,566 पहुंच गया। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन ने मार्च 2023 में इलेक्ट्रिक वीकल्स की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें कई तरह के ट्रेंड दिखाई दे रहे हैं। कारों से हटकर अगर इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स की बात करें तो यहां ईवी की घुसपैठ ज्यादा तेजी से हो रही है। मार्च 2022 में कुल टू-वीलर्स में इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स की हिस्सेदारी 4.2 पर्सेंट थी जो इस साल मार्च में बढ़कर 5.9 पर्सेंट हो गई है।
मार्च में पूरे देश में 8,566 इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं। इस वक्त करीब 10 कंपनियों के पोर्टफोलियो में EV मौजूद हैं। लेकिन खास बात यह है कि इन 8,566 कारों में से 7,137 EV सिर्फ टाटा मोटर्स की हैं। दूसरे नंबर पर एमजी मोटर्स है जिसने 454 EV बेची हैं। बीवाईडी ने 281 और महिंद्रा ने सिर्फ 237 इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही बेचीं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि टाटा मोटर्स के पास न सिर्फ सबसे ज्यादा EV वाला पोर्टफोलियो है बल्कि सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी टिएगो इलेक्ट्रिक के रूप में उसके पास है।


टू-वीलर्स में 21,274 EV बेचकर ओला इलेक्ट्रिक नंबर-1 पोजिशन पर है। दूसरे नंबर पर TVS है जिसने 16,768 EV बेची हैं। तीसरे नंबर पर एथर एनर्जी है जिसने 12,076 EV बेची हैं। इसमें चौथे नंबर पर एंपियर और पांचवे पर हीरो इलेक्ट्रिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.