सिग्नेचर ग्लोबल ने बेंगलुरु की कंपनी RMZ से मिलाया हाथ, गुड़गांव में आएगा मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट

Updated on 19-02-2026 01:51 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर का एक बड़ा नगर है गुड़गांव या गुरुग्राम। इसके दक्षिणी पेरिफेरल रोड (SPR) को एक बड़ी सौगात मिली है। इसी रोड पर दिल्ली-एनसीआर में कई मशहूर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स बनाने वाली रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड और कॉमर्शियल रियल एस्टेट की कंपनी आरएमजेड (RMZ) मिल कर 3.94 मिलियन वर्ग फुट का एक शानदार मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं।

क्या हुआ है समझौता?

इस प्रोजेक्ट के लिए सिग्नेचर ग्लोबल और आरएमजेड ने पिछले दिनों ही समझौता किया है। इस प्रोजेक्ट में दोनों मिल कर शानदार ऑफिस, आलीशान होटल और मॉडर्न रिटेल स्पेस सब एक ही जगह पर डेवलप करेंगे। यह डेवलपमेंट 50:50 की पार्टनरशिप में होगा। सिग्नेचर ग्लोबल के लिए यह कदम कॉमर्शियल सेक्टर में बेहद मायने रखता है।

यह डील कैसे हुई?

इस डील के केंद्र में सिग्नेचर ग्लोबल की सहायक कंपनी, गुरुग्राम कॉमरसिटी लिमिटेड (GCL) है। उन्होंने आरएमज़ेड की कंपनी, मिलेनिया रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक सिक्योरिटीज सब्सक्रिप्शन एंड परचेज एग्रीमेंट (SSPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। आरएमज़ेड शेयर खरीद और सब्सक्रिप्शन के ज़रिए 50% हिस्सेदारी ले रही है, जिसका कुल मूल्य 1,283 करोड़ रुपये तक है। सिग्नेचर ग्लोबल के पास जमीन पर काम करने की जबरदस्त क्षमता, निर्माण का अनुभव और दिल्ली-एनसीआर की बारीकियों की गहरी समझ है। वहीं, आरएमज़ेड शानदार कमर्शियल स्पेस डिज़ाइन करने, उन्हें किराए पर दिलाने और मैनेज करने में माहिर है। दोनों मिल कर जो प्रोजेक्ट डेवलप करेंगे, वह उस इलाके के सबसे बड़े मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स में से एक होगा।

SPR को ही क्यों चुना गया?

गुड़गांव का दक्षिणी पेरिफेरल रोड (SPR) कोई आम सड़क नहीं है। इसे गुरुग्राम का उभरता हुआ सितारा बताया जाता है। इसकी वजह है वहां की बेहतरीन कनेक्टिविटी। उस इलाके को पहले ही द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा चुका है। साथ ही उस इलाके में मेट्रो रेल भी पहुंचने वाला है। इसके साथ ही वहां बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है। तभी तो उस इलाके में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज की संख्या बढ़ रही है।

क्या कहना है कंपनी का

सिग्नेचर ग्लोबल के फाउंडर और चेयरमैन, प्रदीप अग्रवाल ने इस नए डेवलपमेंट पर बताया "सिग्नेचर ग्लोबल की ग्रोथ जर्नी में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हम एक बड़े पैमाने पर मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट के साथ अपने डेवलपमेंट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। दक्षिणी पेरिफेरल रोड (SPR) ने लगातार रेजिडेंशियल और कमर्शियल डेवलपमेंट दोनों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी जगह बनाई है, जिसे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का समर्थन प्राप्त है। आरएमज़ेड के साथ यह साझेदारी पूरक शक्तियों और गहरी डोमेन विशेषज्ञता को एक साथ लाती है, जिससे हमें एक उच्च-गुणवत्ता वाला, भविष्य के लिए तैयार डेवलपमेंट देने में मदद मिलेगी। इस पैमाने पर हमारे पहले बड़े कमर्शियल डेवलपमेंट के रूप में, यह प्रोजेक्ट हमारे ग्राहकों और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाने और सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास डेवलपमेंट लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

शेयर का क्या हाल

सिग्नेचर ग्लोबल का शेयर बीएसई में कल 1061.80 रुपये पर बंद हुआ था। आज सुबह यह गिर कर 1059.95 रुपये पर खुला और नीचे में 1056.90 रुपये तक आया। ऊपर में यह 1068.25 रुपये तक गया। गुरुवार को सुबह 10.30 बजे यह 1056.90 रुपये पर ट्रेड हो रहा था जो कि कल के मुकाबले 4.90 रुपये या 0.46 फीसदी कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.