Apollo Tyres और Indian Hotels सहित इन शेयरों में तेजी के संकेत, खेल सकते हैं दांव

Updated on 26-05-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के आखिरी घंटों में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 99 अंक के लाभ में रहा था। सेंसेक्स 98.98 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,872.62 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही थी, लेकिन अंत में यह 35.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत के लाभ के साथ 18,321.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और महिंद्रा और महिंद्रा टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल थे। वहीं नुकसान में रहने वाले शेयरों में विप्रो, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा स्टील शामिल थे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा था। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। आइए जानते हैं कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Ingersoll-Rand, Engineers India, Indian Hotels, Apollo Tyres और United Breweries पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी का संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Jubilant Food, Lakshmi Machine, Lemon Tree Hotels, InterGlobe और Century Ply
शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इनमें दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Aster DM Health, KPIT Tech, Ceat, IDFC, Global Health, Chalet Hotels और Balkrishna Ind शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.