Tata Steel और RIL सहित इन शेयरों में तेजी के संकेत, खेल सकते हैं दांव

Updated on 03-04-2023 06:07 PM
नई दिल्ली : बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,464.42 अंक या 2.54 फीसदी के लाभ में रहा था। इस हफ्ते आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजे, वृहद आर्थिक आंकड़े और वैश्विक रुख शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। वहीं, इस हफ्ते दो छुट्टियां भी हैं। मंगलवार को 'महावीर जयंती' और शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' पर बाजार में छुट्टी रहेगी। अच्छी बात यह है कि एफपीआई (FPI) अब शुद्ध खरीदार हो गए हैं। बाजार की निगाह आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर है। एमपीसी की बैठक के नतीजे 6 अप्रैल को घोषित होंगे। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।


इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Bharat Electronics, Suzlon Energy, Tata Steel, RIL और IRFC पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है, यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी का संकेत


एमएसीडी (MACD) ने VRL Logistics, Control Print, Sunflag Iron, HPCL और ABM International शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Apar Industries, KPIT Technologies, Action Construction, NCC, Bosch, Ultratech Cement, Cadila Healthcare और Godrej Consumer शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Vodafone Idea, SIS India, Clean Science और Metropolis Health शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
 17 March 2026
नई दिल्‍ली: हार्वर्ड के गुरु-चेले ने चाय बेचकर करोड़ों का साम्राज्‍य खड़ा किया है। बेंगलुरु से इसकी शुरुआत हुई। 'चाय पॉइंट' के रूप में। अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना ने…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण भारतीय रिफाइनरों…
 17 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इससे भारत में खासकर एलपीजी की काफी दिक्कत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से…
 17 March 2026
नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है।…
Advt.