Torrent Power समेत इन तीन शेयरों में जबरदस्त तेजी के संकेत

Updated on 07-06-2023 07:55 PM
नई दिल्ली:शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। बाजार हरे निशान के साथ खुला है। सुबह ट्रेडिंग मार्केट में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। रियेल्टी स्ट्रॉक्स लगातार छठे दिन चढ़ा है। सुबह 11.30 बजे बोरोमीटर इंडेक्स S&P BSE सेंसेक्स पर 95.56 अंकों की तेजी या 0.15% का उछाल देखने को मिला और ये 62,888.44 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 पर 52.55 अंक और 0.28% की तेजी आई और ये उछलकर 18,651.55 पर पहुंच गया। व्यापक बाजार ने मुख्य सूचकांकों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। एसएंडपी बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.85% बढ़ा, जबकि एसएंडपी बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 1.04% बढ़ा।
Larsen & Toubro: लार्सेन एंड टुब्रो लिमिटेड ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि कंपनी के बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज (बी एंड एफ) डिवीजन ने भारत में 1,000 रुपये से लेकर 2,500 करोड़ रुपये तक के ईपीसी ऑर्डर प्राप्त किए थे। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी को मुंबई में दो वाणिज्यिक टावर बनाने का ठेका दिया है। इस खबर आने के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली है।

BL Kashyap and Sons Limited: कंपनी ने हाल ही में एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की कि उन्हें नजुरी पुणे नॉलेज पार्क प्राइवेट लिमिटेड से 147 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में सिविल और स्ट्रक्चर वर्क का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Torrent Power: टोरेंट पावर लिमिटेड ने बाजार के समय के बाद मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की । बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने ये घोषणा की है। कंपनी ने महाराष्ट्र में 5,700 मेगावाट की कुल क्षमता वाली तीन पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजनाओं के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किया है। 27,000 करोड़ और निर्माण अवधि के दौरान लगभग 13,500 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। निगम को इन परियोजनाओं को पांच साल की अवधि में पूरा करने की उम्मीद है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.