लालू के चौंकाने वाले दावे से आरजेडी में सन्नाटा, जानिए 'जेल से फोन' वाले कबूलनामे की इनसाइड स्टोरी

Updated on 28-10-2023 02:19 PM
पटना: सदाकत आश्रम में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चौंकाने वाला दावा किया। उनके बोल ने INDIA गठबंधन को मुश्किल में डाल दिया है। स्थिति यह हो गई है कि लालू प्रसाद के जेल से कांग्रेस नेताओं संग बातचीत को लेकर दिए गए बयान पर आरजेडी ने चुप्पी साध ली है। हालांकि, बिहार में महागठबंधन के साथी दल जरूर राजद सुप्रीमो का बचाव करते नजर आ रहे। मगर वो भी बैकफुट पर ही दिख रहे और वह भी डिफेंसिव मूड में।


बीजेपी लगातार आक्रामक मूड में

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का मानना है कि लालू यादव को जेल से फोन करना सही नहीं था। जेल से जब उन्होंने फोन किया तो उनके लिए जेल कोई सजा नहीं थी क्या? आरजेडी सुप्रीमो ने जेल में रहकर फोन किया है तो उन्हें फिर से सजा मिलनी चाहिए। अगर जेल के बंदी को फोन करने या अन्य सुविधा मिलेगी तो उनमें सुधार कैसे होगा। इसलिए इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और इस मामले की जांच होनी चाहिए।

यादाश्त कमजोर हो गया है: अशोक चौधरी

'आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मानसिक और शारीरिक स्थिति अब ठीक नहीं है।' नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ये जानकारी दे रहे थे। अशोक चौधरी ने कहा- लालू जी की उम्र हो गयी है, यादाश्त कमजोर हो गई है। स्लिप ऑफ टंग यानि जुबान फिसल जा रही है। इसलिए ऐसी बातें बोल जा रहे हैं, जो सही नहीं है। ज्यादा उम्र होने पर ऐसा होता है। यही वजह है कि सदाकत आश्रम में लालू यादव ने जो कहा वह गलत कहा है। जेल से कौन फोन कर सकता है।

JDU MLC नीरज कुमार ने क्या कहा?

जेडीयू के विधान पार्षद नीरज कुमार आरजेडी सुप्रीमो के बचाव में उतरते दिखे। उन्होंने कहा कि पक्षकार तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह हैं, वे ही बताएंगे। इसके गवाह तो वही हैं। यह सारी बात होने के बाद भी लालू प्रसाद यादव न्यायपालिका से बरी हो गए। ऐसा नहीं कि पहली बार यह बात आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ही बताएंगे कि राज्यसभा में उनका नॉमिनेशन कैसे हुआ, किनकी सहायता से वे राज्यसभा गए। औपचारिक जानकारी देने का अधिकार क्षेत्र उन्हीं का है। यह पूछे जाने पर कि इस प्रसंग में जदयू का स्टैंड क्या है? नीरज कुमार ने कहा कि यह सारी बातें पहले आ चुकी हैं। उसके बाद न्यायपालिका ने जमानत दिया है। जब जमानत दे दिया तो न्यायपालिका के फैसले पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। जब न्यायपालिका ने हीं सर्टिफिकेट दे दिया तो मीडिया और मेरे सर्टिफिकेट का क्या मतलब है?

यह तो व्यवस्था पर सवाल है: प्रवीण बागी

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी कहते हैं यह तो व्यवस्था पर सवाल है। वैसे यह कोई रहस्योद्घाटन नहीं है। तब के अखबार को देख लीजिए। इस तरह की खबरें आती थी कि लालू यादव के लिए तमाम नियम शिथिल कर दिए गए हैं। ये कैदी नहीं गेस्ट के रूप में रह रहे थे। यह सुविधा बीजेपी की सरकार हो या जेएमएम की, लालू यादव का दरबार लगता था। खाना बनता था, लोग खाते थे। लेकिन सवाल तो व्यवस्था का है कि क्या तब सीबीआई ने संज्ञान लिया। दरअसल जेल को लेकर यह धारणा बन गई है कि रसूख वाले जेल में भी मौज से रहते हैं और गरीब कैदी जेल में सड़ते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.