चांदी 2.50 लाख रुपये पार, सोने ने भी लगाई छलांग, कहां पहुंची दोनों की कीमत?

Updated on 29-12-2025 12:57 PM
 सोने और चांदी में तूफानी तेजी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सुबह-सुबह ही चांदी की कीमत 10 हजार रुपये से ज्यादा बढ़कर ढाई लाख रुपये पार हो गई है। वहीं सोने में भी 300 रुपये से ज्यादा की तेजी आई। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। चांदी ने इस साल करीब 170 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं सोने में भी इस साल 80 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

सोमवार को सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स पर मार्च चांदी के वायदा में करीब 11770 रुपये प्रति किलोग्राम यानी करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 11 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई थी। वहीं सोने में भी सोमवार सुबह तेजी रही। सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी के लिए सोने का वायदा 350 रुपये बढ़ गया। इस तेजी के साथ सोने की कीमत बढ़कर प्रति 10 ग्राम 1.40 लाख रुपये के पार चली गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में 1 फीसदी की तेजी आई थी।

क्यों आ रही सोने-चांदी में तेजी?

इस साल सोने और चांदी की कीमत में रॉकेट जैसी तेजी आ रही है। इस महीने अब तक सोने की कीमतों में करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं साल 2025 में तो इसने 81 फीसदी की जबरदस्त छलांग लगाई है। इस साल चांदी में भी करीब 170 फीसदी की तेजी आई है। निवेशक अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और बढ़ती भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं। ऐसे में वे सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि इन दोनों धातुओं की कीमत में तेजी आ रही है।

चांदी के स्टॉक में कमी

इस साल चांदी ने सोने से ज्यादा रिटर्न दिया है। मेहता इक्विटीज (कमोडिटीज) वाइस प्रेसिडेंट राहुल कालंतरी के मुताबिक चांदी अब सिर्फ सोने की तरह कीमती धातु की तरह नहीं बिक रही है। हाई-परफॉरमेंस टेक्नोलॉजी में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, स्टॉक का कम होना और इंडस्ट्री की लगातार मांग के कारण इसमें ज्यादा तेजी दिखाई दे रही है। यह तेजी मुख्य रूप से चीन द्वारा चांदी पर लगाए गए नए एक्सपोर्ट प्रतिबंधों के कारण है जो 1 जनवरी से लागू होंगे। चीन सौर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। चीन की इस पॉलिसी से ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ने की उम्मीद है।

आगे कैसा रहेगा सोने-चांदी भाव?

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक अगले साल कॉमेक्स (Comex) चांदी की कीमतें 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इंडस्ट्री की मांग सप्लाई से ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में चांदी की कीमत में आने वाले समय में और तेजी आ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.