चांदी ने उम्मीदों पर फेरा पानी, 54 दिनों में आधी भी नहीं बची कीमत

Updated on 24-03-2026 02:10 PM
नई दिल्ली: पिछले साल एक समय ऐसा था कि चांदी सभी को चौंका रही थी। इसकी कीमत में रोजाना जबरदस्त तेजी आ रही थी। लेकिन यह अब निवेशकों को रुला रही है। इसकी कीमत में लगभग रोजाना गिरावट आ रही है। काफी निवेशकों ने इसे इस उम्मीद से खरीदा था कि इसमें तेजी इस साल भी जारी रहेगी। लेकिन जनवरी 2026 के बाद जो इसकी कीमत धड़ाम हुई है, उससे चांदी अभी तक संभल नहीं पाई है। स्थिति यह है कि यह अपने पीक से आधी भी नहीं बची है।साल 2025 में चांदी की कीमतों में 170 फीसदी तक उछाल आया था। यही नहीं, चांदी में यह तेजी जनवरी 2026 में भी जारी रही। जनवरी खत्म होने से कुछ पहले दिनों तक इसमें 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई थी। लेकिन उसके बाद चांदी की गाड़ी उल्टी घूमने लगी। इसमें चार दिनों में इतनी गिरावट आई कि निवेशकों के साथ एक्सपर्ट भी हैरान रह गए। इसमें अभी तक गिरावट बनी हुई है।

4 लाख से ऊपर पहुंच गई थी कीमत

इस साल जनवरी में चांदी में इस कदर तेजी थी कि यह देखते ही देखते ही देखते प्रति किलो 4 लाख रुपये से ऊपर निकल गई थी। 29 जनवरी को एमसीएक्स पर चांदी 4.39 लाख रुपये प्रति किलो पर थी। यह इसका अभी तक का ऑल टाइम हाई है।

अब चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को भी इसकी कीमत लुढ़क गई। दोपहर 12:30 बजे एमसीएक्स पर मई डिलीवरी वाली चांदी 2,23,104 रुपये पर कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान यह प्रति किलो 11,500 रुपये से ज्यादा गिर गई थी। इसकी कीमत 2,13,562 पर आ गई थी।

आधे से ज्यादा कीमत स्वाहा

चांदी अब अपने पीक से आधे से ज्यादा लुढ़क गई है। 29 जनवरी को यह अपने पीक यानी .39 लाख रुपये प्रति किलो पर थी। आज यह गिरकर 2,13,562 रुपये तक आ गई। यानी यह पीक के मुकाबले 51 फीसदी गिर गई है। कल यानी सोमवार को चांदी की कीमत 2 लाख रुपये से नीचे आ गई थी।


चांदी में गिरावट के 3 बड़े कारण

  • अमेरिकी डॉलर में इस समय तेजी बनी हुई है। वहीं अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी सख्ती दिखाई है। इस कारण निवेशकों का चांदी जैसी एसेट्स से आकर्षण कम हो गया है क्योंकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता।
  • चांदी में हाल ही में जबरदस्त तेजी आई थी। इस कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इससे इसकी कीमत में और ज्यादा गिरावट आई। चूंकि मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है। इस कारण भी निवेशकों ने इसे बेचकर मुनाफा कमाना बेहतर समझा।
  • पिछले साल चांदी में तेजी कारण इसकी इंडस्ट्री में जबरदस्त डिमांड भी थी। लेकिन अब इसमें गिरावट आई है। दरअसल, वैश्विक उथल-पुथल के कारण चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड (मुख्य रूप से चीन और यूरोप) में कमी आई है। इससे भी चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।

क्या खरीदारी का सही समय?

टाटा म्यूचुअल फंड ने एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'मजबूत बुनियादी कारकों और बाजार की अनिश्चितताओं को देखते हुए हम चांदी में निवेश करने की सलाह दोहराते हैं।' वहीं कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि वैश्विक तनाव कम होने से चांदी की मांग में फिर से तेजी आएगी। ऐसे में इसकी कीमत में आने वाले समय में तेजी देखी जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.