रजत महोत्सव : नगर पंचायत भैरमगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु लिया गया संकल्प

Updated on 27-09-2025 02:04 PM

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान नगर पंचायत भैरमगढ़ में आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखमती मांझी की अध्यक्षता में मुख्य नगर पालिका अधिकारी व समस्त पार्षदों की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्त नगर पालिका बीजापुर बनाने की रणनीति, कार्ययोजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री कांता मसराम, द्वारा कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई नगरीय निकाय क्षेत्रों के सभी वार्डों में समय-समय पर बाल विवाह नहीं करने, बाल विवाह के कानून अपराध होने संबंध में मुनादी कराये जावे जिस से की सभी नगर वासियों को पता चले की बाल विवाह करना अपराध है, नगरीय क्षेत्र में आने वाले सामुदायिक भवन या अन्य सामुदायिक भवन के लिए यह बंधन कार्य हो की वैवाहिक कार्यक्रम हेतु भवन आरक्षित करने के पूर्व वर एवं वधू दोनों को जन्म प्रमाण-पत्र संबंधी प्रमाण-पत्र जमा करावें। विशेष अवसर जैसे-राम नवमी तथा अक्षय तृतीया पर बढ़ी संख्या में विवाह सम्पन्न होते है, इस अवसर पर नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों को सूचना प्रसारित कर अपील की जाये। 

नगरीय निकाय में सभी प्रकार के प्रचार-प्रसार, बैठक, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को बाल विवाह के संबंध में जानकारी प्रदान की जावे, नगरीय निकाय अंतर्गत आने वाले समस्त प्रिटिंग प्रेस, टेन्ट, खाना बनाने वाले हलवाई, मिठाई दुकान, बाजा-गाजा वाले, धार्मिक अनुष्ठान करने वाले, वीडियो ग्रॉफ्र, सामाजिक नेता को बाल विवाह नहीं कराने के संबंध में अपील जारी किया जाना है पत्र प्रेषित किया जाना है। नगरीय निकाय में होने वाली सामान्य सभा की बैठक में स्थाई एजेंडा के रूप में शामिल करते हुए नियमित रूप से चर्चा कर निगरानी किया जाना है, चॉईल्ड हेल्पलॉईन 1098, महिला हेल्पलॉईन 181, आपातकालीन नं. 112 की जानकारी से भी अवगत कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुखमती मांझी द्वारा शपथ दिला कर हस्ताक्षर करते हुए यह जानकारी दिया गया की भैरमगढ़ नगर पंचायत को बाल विवाह मुक्त नगर पंचायत बनाने हेतु कार्ययोजना की रणनीति अनुसार कार्य किया जाना है। 

समस्त पार्षदगणों को श्री राहुल कौशिक जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल संरक्षण तंत्र, स्पॉन्सरशीप योजना, दत्तक ग्रहण (गोद लेने की प्रक्रिया), सड़क जैसी परिस्थिति पर रहने वाले बच्चे, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान की जानकारी, श्री पूनम सोम परियोजना अधिकारी, बालिका सुरक्षा माह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना की जानकारी से भी अवगत कराया गया। इस दौरान, राजकुमार निषाद, अविनाश नायक, राजेश मण्डे, महेन्द्र कश्यप, महेन्द्र यादव, कुसुमलता, रंजिता कश्यप, पुष्पा कोरम, सतीष कुरसम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.