चांदी बनी रॉकेट, एक दिन में 17000 रुपये उछली, सोना भी उड़ा, नए रेट जान लीजिए

Updated on 10-02-2026 12:19 PM
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में छह फीसदी से ज्‍यादा की जोरदार उछाल देखी गई। यह 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सोने के दाम भी लगभग एक फीसदी बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। यह तेजी मजबूत वैश्विक रुख और डॉलर के कमजोर होने के कारण आई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 17,000 रुपये बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम 1,300 रुपये बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने बताया कि सोमवार को डॉलर में गिरावट और सटोरियों की खरीदारी के कारण सोने में तेजी आई। डॉलर इंडेक्स लगभग 0.30 फीसदी गिरकर 97 के स्तर पर था। इसने सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भू-राजनीतिक और व्यापार से जुड़े बयानों के कारण कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है।

दिल्‍ली सराफा बाजार में सोने-चांदी का भाव

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी 17,000 रुपये या 6.66 फीसदी उछलकर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्‍स सहित) हो गई। पिछले सत्र यानी शुक्रवार को यह 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
इसके अलावा, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये या 0.83 फीसदी बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 2.81 फीसदी बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। सोना एक फीसदी चढ़कर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। गांधी के अनुसार, निवेशकों की भावना को चीन से मिले आंकड़ों से और बढ़ावा मिला। चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने जनवरी में लगातार 15वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी। इसके बावजूद कि कीमतें ऊंची थीं।

आगे कौन तय करेगा सोने-चांदी की चाल?

बाजार की नजरें अब अमेरिका से आने वाले आंकड़ों पर टिकी हैं। व्यापारी बुधवार को जारी होने वाले अमेरिका के मासिक रोजगार आंकड़ों (नॉनफार्म पेरोल और बेरोजगारी दर) का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, अगले शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी। ये दोनों आंकड़े डॉलर की दिशा तय करेंगे। इनसे कीमती धातुओं के लिए नए संकेत मिलने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.