जार खुलते ही 8,000 फिसली चांदी, सोना भी सस्ता

Updated on 16-02-2026 12:38 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है जबकि सोना 1,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,44,360 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,38,489 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 8,260 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,100 रुपये तक लो गई। सुबह 9.17 बजे यह 7,679 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,681 पर ट्रेड कर रही थी।

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में भी गिरावट दिख रही है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,54,999 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,54,676 रुपये तक लो और 1,55,100 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.20 बजे यह 1,018 रुपये यानी 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 1,54,877 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सोने-चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरावट के साथ $5,020.10 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में इसमें 2.5% तेजी आई थी। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.1% की गिरावट के साथ $5,039.50 प्रति औंस पर था। स्पॉट सिल्वर भी 0.6% गिरावट के साथ $76.92 प्रति औंस पर आ गई। पिछले सत्र में इसमें तीन फीसदी तेजी आई थी।

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,15,792 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,26,312 रुपये प्रति 8 ग्राम
मुंबई में सोने का रेट
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,15,672 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,26,192 रुपये प्रति 8 ग्राम

चेन्नई में सोने की कीमत
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,16,472 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,27,064 रुपये प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद में सोने का रेट
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,15,672 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,26,192 रुपये प्रति 8 ग्राम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.