सिमोन टाटा का निधन, Lakme को कैसे बनाया इतना बड़ा ब्रांड, रतन टाटा से क्या है रिश्ता?

Updated on 06-12-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: टाटा परिवार की एक जानी-मानी हस्ती सिमोन टाटा ( Simone Tata ) का शुक्रवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। सिमोन टाटा ट्रेंट की चेयरपर्सन एमरेटस और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की मां और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सौतेली मां थीं।

स्विट्जरलैंड में जन्मी सिमोन टाटा ने भारत में मिडिल क्लास की महिलाओं की ब्यूटी से संबंधित सोच को बदला। बाद में उन्होंने उनके कपड़े खरीदने के तरीके को भी प्रभावित किया। उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है कि उन्होंने कैसे लैक्मे (Lakme) को भारत का अग्रणी कॉस्मेटिक ब्रांड बनाया। साथ ही उन्होंने ट्रेंट की वेस्टसाइड (Westside) चेन के साथ आधुनिक फैशन रिटेल की नींव भी रखी। उन्होंने सर रतन टाटा इंस्टीट्यूट जैसे कई चैरिटेबल संस्थानों के काम को भी संभाला

स्विट्जरलैंड में हुआ था जन्म

सिमोन टाटा का जन्म 1930 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ था। उनका नाम सिमोन डुनोयर था। वे एक अमीर फ्रांसीसी-स्विस परिवार में पली-बढ़ीं। 1950 के दशक की शुरुआत में वह एक युवा ग्रेजुएट के तौर पर पहली बार भारत आईं। साल 1953 में जिनेवा में एयर इंडिया के साथ उनका छोटा सा कार्यकाल रहा। यहीं उनकी मुलाकात नवल टाटा (Naval Tata) से हुई, जो उस समय इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की एक बैठक में भाग लेने आए थे। साल 1955 में दोनों की शादी हो गई।

मेकअप को लेकर महिलाओं की झिझक तोड़ी

सिमोन टाटा 1962 में लैक्मे के बोर्ड में शामिल हुईं। लैक्मे उस समय टाटा ऑयल मिल्स की एक छोटी सी कॉस्मेटिक यूनिट थी। उस दौर में भारत में उपभोग पर काफी नियंत्रण था और मीडिल क्लास की महिलाएं मेकअप को लेकर थोड़ी झिझकती थीं। सिमोन टाटा ने इस ब्रांड को इस विश्वास के साथ आगे बढ़ाया कि सुंदरता कोई लग्जरी नहीं, बल्कि हर भारतीय महिला का अधिकार होना चाहिए।

अगले दो दशकों में उन्होंने इस ब्रांड को आगे बढ़ाया और लोगों की सोच को बदलकर उन्हें अधिक आत्मविश्वासी और आधुनिक बनाया। 1970 और 1980 के दशक में उनके नेतृत्व में लैक्मे ने सिर्फ ग्लैमर से ही नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की चाहतों और उनकी जेब के हिसाब से प्रोडक्ट बनाकर तरक्की की। उन्होंने Lakme को भारत की अग्रणी कॉस्मेटिक कंपनी बनाया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर को बेच दिया ब्रांड

1990 के दशक के मध्य में भारत की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के साथ, उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने लैक्मे को हिंदुस्तान यूनिलीवर को 45 मिलियन डॉलर में बेच दिया। इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने एक नया रिटेल वेंचर ट्रेंट शुरू करने के लिए किया। आज ट्रेंट वेस्टसाइड और जुडियो चेन चलाता है। हालांकि उन्होंने 2000 के दशक के मध्य में चेयरपर्सन का पद छोड़ दिया था, लेकिन उनके द्वारा स्थापित प्राइवेट लेबल, अनुशासित मूल्य निर्धारण और सुलभ फैशन का मॉडल आज भी कंपनी को परिभाषित करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.