धर्म के लिए पाप और पाप के लिए धर्म करना महाअनाचार : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 22-08-2026 11:49 AM

रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की चातुर्मासिक प्रवचनमाला में शुक्रवार को मुनिसंवेगरत्न सागर जी म.सा. ने धर्म और आचरण को लेकर श्रावकों को सावधान किया। मुनिश्री ने कहा कि धर्म के लिए कभी पाप नहीं करना चाहिए और पाप के लिए कभी धर्म नहीं करना चाहिए। ऐसा करना महाअनाचार है। यदि जीव इन महाअनाचारों का सेवन करता है तो वह दुख, दुर्गति और पीड़ा के चक्रव्यूह में फंस जाता है। ये अनाचार की भूमिका के अंतिम दो पड़ाव हैं।

उन्होंने कहा कि मन के चौकीदार बनो और उस पर हमेशा चौकसी रखो। मन पर सावधानी रही तो जीवन सद्गति की ओर बढ़ेगा, लेकिन मन को खुला छोड़ दिया तो दुख, दुर्गति और पीड़ा का सर्जन होगा। मन में अनाचार के विचार प्रवेश न करें, इसके लिए सदैव जागृत रहना जरूरी है। 

मोक्ष लक्ष्य हो तो बदल जाता है ध्यान 

मुनिश्री ने कहा कि जिसका लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना है, उसके जीवन में कुदर्शन ध्यान के स्थान पर सुदर्शन ध्यान, अनाचार ध्यान के स्थान पर आचार ध्यान और अज्ञान ध्यान के स्थान पर ज्ञान ध्यान प्रवेश करता है। व्यक्ति व्यवहार में छोटी-छोटी बातों को लेकर सावधान रहता है, लेकिन आत्मा के प्रति उतनी ही सावधानी नहीं रखता। आत्मकल्याण के लिए इस दृष्टि को बदलना जरूरी है।

परमात्मा के वचन जीवन को करते हैं मर्यादित
मुनिश्री ने कहा कि परमात्मा के वचनों का सानिध्य जिस जीव को मिल जाता है, वह अपने जीवन को मर्यादित कर लेता है। पूर्व में किए गए पाप बंधों की तप के माध्यम से निर्जरा करते हुए जीव आगे बढ़ता है। सम्यक ज्ञान का संपर्क होने पर जीवन सद्गति की ओर अग्रसर होता है। आत्मा को पतन से बचाने के लिए बुद्धि की मर्यादा में एक रेखा खींचना आवश्यक है, तभी जीवन में सही और गलत स्पष्ट हो सकेगा।

मृत्यु को महोत्सव मानने वाला नहीं भटकता 
मुनिश्री ने कहा कि जिस व्यक्ति के मन में मृत्यु को महोत्सव बनाने का भाव जाग जाता है, वह अनाचार ध्यान के मार्ग पर नहीं जाता। मन का मालिक हो या मन का गुलाम, अंततः हर जीव को इस संसार से जाना है। इसलिए जीवन रहते मन को साधना और आत्मा के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

पात्र के लिए है देशना का दान 
मुनिश्री ने कहा कि परमात्मा ने देशना का व्यवहार और देशना के दान का मार्ग बताया है। देशना का दान भी पात्र व्यक्ति को ही देना चाहिए। बिना पात्रता के दी गई देशना कार्यकारी नहीं होती। धर्मसभा में पहुंचने वाले श्रद्धालु उत्तम कुल और जिन शासन की प्राप्ति जैसे सौभाग्य लेकर आए हैं। देव, गुरु और धर्म के सानिध्य में रहकर जो व्यक्ति अपना कल्याण करता है, वह दूसरों के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.