मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु : चीन की हान यू को हराया

Updated on 24-05-2024 01:23 PM

ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने ब्रेक के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

सिंधु ने शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में चीन की हान यू को 21-13, 14-21 और 21-12 से हराया।

वहीं वह इससे पहले उबेर कप और थाईलैंड ओपन में भाग नहीं लिया। टूर्नामेंट की पांचवीं सीड सिंधु ने आखिरी बार खिताब 2022 सिंगापुर ओपन में जीता था।

पहले गेम आसानी से सिंधु ने जीता
सिंधु ने पहले गेम में शुरू से बढ़त लेते हुए चीनी खिलाड़ी से आसानी से 21-13 से हरा दिया।

दूसरे गेम में हान यू ने की वापसी
दूसरे गेम में हान यू ने शानदार वापसी की और सिंधु को 21-14 से मात देकर आसानी से जीत लिया।

तीसरे गेम में सिंधु से रही आक्रामक
दूसरा गेम गंवाने के बाद सिंधु तीसरे गेम में शुरू से ही आक्रामक खेलती हुई नजर आईं। उन्होंने इस गेम को आसानी से 21-12 से जीत लिया। इसके साथ ही इस मैच को भी जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

प्री क्वार्टर फाइनल में यू जिन सिम को हराया

इससे पहले सिंधु ने प्री क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में 34वें नंबर पर काबिज खिलाड़ी कोरिया की यू जिन सिम को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 12-21, 21-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया था। वहीं बुधवार को बुधवार को कुआलालंपुर में टूर्नामेंट के खेले गए पहले राउंड में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को सीधे गेम में हराया। उन्होंने गिलमोर को 21-17, 21-16 से मात दी।

अश्मिता चालिहा हारीं
वहीं भारत की अन्य महिला खिलाड़ी अश्मिता चालिहा चीन की झांग ई मान से क्वार्टर फाइनल में हार गईं। चीनी खिलाड़ी ने 21-10, 21-15 से हराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.