भारत के UPI से जुड़ा सिंगापुर का PayNow, जानिए किनको होगा इससे फायदा

Updated on 21-02-2023 08:56 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग ने आज यूपीआई (UPI) और सिंगापुर के पेनाउ (PayNow) की शुरुआत की। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) भी इस लॉच इवेंट में मौजूद थे। इसके साथ ही यूपीआई क्रॉस बॉर्डर कनेक्टिविटी की शुरुआत हो गई है। दो देशों के बीच क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई और पेनाउ को लिंक किया गया है। इस पहल से दोनों देशों के बीच के लोग आसानी से पैसे भेज सकेंगे। ली सीन लूंग ने कहा कि इस पहल से दोनों देशों के लोगों के बीच कनेक्टिविटी में तेजी आएगी। दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा। लोग आसानी से पैसे भेज सकेंगे। दोनों देशों के बीच के संबंधों में मजबूती आएगी।

किन्हें मिलेगा फायदा

यूपीआई -पेनाउ लिंक का फायदा भारत और सिंगापुर दोनों देशों के बीच के लोगों को मिलेगा। सिंगापुर में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के परिवार वाले अब उन्हें आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। वहीं सिंगापुर में रहने वाले भारतीय आसानी से भारत में रहने वाले अपने लोगों को पैसे भेज सकेंगे। दोनों देशों के बीच डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिलेगा। भारत और सिंगापुर के बीच पेमेंट सिस्टम जुड़ने से दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लोग आसानी से और सस्ती दरों में फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। आपको बता दें कि अब तक एनआरआई यूपीआई के जरिए लोगों को ट्रांजैक्शन की सुविधा तो मिलती थी, लेकिन केवल उन्हीं को जिनके पास भारतीय सिम कार्ड फोन उपलब्ध थी। अब ऐसा नहीं होगा। अब सिंगापुर के लोग बिना किसी झंझट के आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.