बांग्लादेश हिंसा में जलाया गया सिंगर राहुल आनंद का घर:140 साल पुराने घर में स्थित 3000 म्यूजिकल इक्विपमेंट भी राख हुए

Updated on 09-08-2024 05:01 PM

बांग्लादेश में चल रही हिंसा के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर जान बचाने के लिए देश छोड़ दिया है। हिंसा में कई लोग मारे जा रहे हैं। इसी बीच खबर है कि बांग्लादेशी कुछ दंगाइयों ने सिंगर राहुल आनंद के 140 साल पुराने घर में घुसकर पहले सब कुछ तबाह कर दिया और फिर घर में आग लगा दी। जान बचाने के लिए सिंगर ने परिवार के साथ एक गुप्त स्थान पर शरण ली है।

हाल ही में आई द डेली स्टार की न्यूज के मुताबिक, राहुल आनंद घर में आग लगने से पहले ही वहां से भाग निकले और वो अब सुरक्षित हैं। हाल ही में हिंसा में शामिल भीड़ उनके घर में घुस आई थी। उन लोगों ने सिंगर के घर पर पहले तोड़फोड़ की और फिर कीमती सामान लूट लिया। सिंगर राहुल आनंद के 3000 म्यूजिकल इंट्रूमेंट्स भी जलकर राख हो गए।

2023 में फ्रांस के राष्ट्रपति घर आए थे
बताते चलें कि जिस घर में सिंगर राहुल आनंद रह रहे थे, वो 140 साल पुराना था। ये घर ढाका, धनमोंडी में स्थित है, जिसे देखने साल 2023 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी आ चुके हैं। सिंगर लंबे समय से परिवार के साथ इस घर में किराए पर रह रहे थे।

सिंगर होने के साथ-साथ राहुल आनंद एक कल्चरल एक्टिविस्ट भी हैं। वो म्यूजिकल बैंड जोलेर गान के लीड सिंगर हैं। इस बैंड के एक सदस्य ने द डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में बताया है कि भीड़ उनके घर के मुख्य द्वार से दाखिल हुई थी। हमला होने पर सिंगर बुरी तरह डर गए थे। सबसे पहले भीड़ ने उनके घर में तोड़फोड़ की और फिर फर्नीचर और हर कीमती सामान लूट लिया। घर में 3 हजार म्यूजिकल इंट्रूमेंट्स थे, जिन्हें उन लोगों ने आग लगा दी। भीड़ को देखकर सिंगर ने तुरंत अपने परिवार के साथ जान बचाते हुए घर छोड़ा और फिर एक गुप्त स्थान पर शरण ली।

कुछ समय पहले ही ये बेकाबू भीड़ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के घर पर पहुंची थी। शेख हसीना ने जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और देश छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश की हिंसा के कई वीडियो सामने आए, जिसमें भीड़ शेख हसीना के घर से कीमती सामान लूटती नजर आई थी। बांग्लादेशी हिंसा में लगातार अल्पसंख्यकों को भी निशाना बनाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.