सिंह इज किंग अर्शदीप सिंह की यॉर्कर ने निकाली आयरिश बल्लेबाज की हवा, पलक झपकते उड़ गए स्टंप्स

Updated on 19-08-2023 02:06 PM
डबलिन: आयरलैंड और भारत के बीच खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन सातवें आसमान पर था। शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस के चलते मेजबान आयरलैंड को 2 रन से हराया। इस मैच मे टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया। कप्तान बुमराह समेत सबने जबरदस्त गेंदबाजी की। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आयरिश टीम के एक बल्लेबाज को इस मैच में इतना शानदार बोल्ड मारा कि हर कोई देखता रह गया। उनकी गेंद बिल्कुल ठिकाने पर गिरी और बल्लेबाज चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए। उनकी अब इस बोल्ड की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अर्शदीप सिंह की यॉर्कर ने मचाया तहलका
दरअसल, आयरलैंड की पारी का 18वां ओवर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से युवा तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह डाल रहे थे। अर्शदीप के ओवर की पांचवीं गेंद पर कर्टिस कैम्फर स्ट्राइक पर थे। कर्टिस अच्छी लय में जनक आ रहे थे। उन्होंने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन बना लिए थे। लेकिन अर्शदीप की सटीक यॉर्कर ने उनका काम-तमाम कर दिया।

सिंह ने अरॉउंड द विकेट आते हुए कैम्फर को एक दाम सटीक यॉर्कर डाली। वह एक ऐसी गेंद थी जिसपर विश्व का कोई भी बल्लेबाज चकमा खा जाता। कैम्फर ने बल्ला तो बहुत जोर से घुमाया था। लेकिन गेंद उनके बल्ले के नीचे से निकल गई और सीधा जाकर उनके स्टंप्स पर लगी। सिंह की यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

ऐसा रहा मैच का हाल
आयरलैंड टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी। ऐसे में उन्होंने 7 विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए थे। अर्शदीप ने भी 1 विकेट अपने नाम किया था। इसके जवाब में भारत ने अपनी पारी की तेज शुरुआत की थी। ओपनर जायसवाल ने 23 गेंद में 24 रन बनाए थे। रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 19 रन की पारी खेली थी। 6.5 ओवर में 2 विकेट पर टीम इंडिया के 140 रन का पीछा करते हुए 47 रन थे। इसके बाद बारिश के कारण मैच रुका और फिर से शुरू नहीं हुआ। ऐसे में डकवर्थ लुईस मेथड की वजह से भारत 2 रन से मैच जीत गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.