'सिंघम अगेन' की 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री, पर 'भूल भुलैया 3' ने वीकेंड में दी पटखनी

Updated on 11-11-2024 12:15 PM
अजय देवगन की फिल्‍म 'सिंघम अगेन' के लिए दूसरा वीकेंड अच्‍छा भी रहा और बुरा भी। अच्‍छा इसलिए एक ओर शनिवार और रविवार को यह फिर से दहाई अंकों में कारोबार कर पाई और देश में 200 करोड़ क्‍लब में पहुंच गई। जबकि बुरा इसलिए कि 'भूल भुलैया 3' ने इसे बड़ा झटका दिया है। 'सिंघम अगेन' की लगातार घट रही कमाई में बीते दो दिनों अच्छी ग्रोथ दिखी है, लेकिन दिलचस्‍प है कि 'भूल भुलैया 3' की कमाई की रफ्तार अब कहीं अध‍िक तेज है। रोहित शेट्टी के डायरेक्‍शन में बनी 'सिंघम अगेन' ने जहां दूसरे वीकेंड में शुक्रवार से रविवार तक 33.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है, वहीं 'भूल भुलैया 3' ने 41.25 करोड़ का कारोबार किया है।

रोहित शेट्टी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म में ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी क्षमता थी। एक ब्‍लॉकस्‍टर फ्रेंचाइजी, अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारों की सुपरस्‍टार कास्‍ट। लेकिन दुर्भाग्य से, फिल्‍म को वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा नहीं मिला। बल्‍क‍ि आलोचनाओं के कारण इसकी कमाई पहले वीकेंड के बाद लगातार गिरती चली गई।

'सिंघम अगेन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 10



sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने दूसरे रविवार को 'सिंघम अगेन' ने देश में 13.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह 10 दिनों में फिल्‍म ने देश में 206.50 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस कर लिया है। रविवार को दोपहर और शाम के शोज में दर्शकों की अच्‍छी खासी भीड़ दिखी। लेकिन रात के शोज में दर्शक घट गए।

'सिंघम अगेन' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 10


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो वहां भी वीकेंड में 'सिंघम अगेन' की कमाई में सुधार हुआ है। इसने 10 दिनों में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर ली है और करीब 323 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इसमें से विदेशों में करीब 65 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।

सोमवार को नहीं संभली तो हो जाएगा बंटाधार


'सिंघम अगेन' का बजट अब 375 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्‍म अभी भी अपने बजट से बहुत पीछे है। जबकि दूसरा सोमवार इसके लिए डील ब्रेकर होगा, क्‍योंकि यदि 'सिंघम अगेन' 11वें दिन सोमवार को मजबूती से टिकी रहती है, तो यह अच्‍छा लाइफटाइम टोटल कमा लेगी। लेकिन यदि कमाई में गिरावट आती है तो फिर मेकर्स के लिए चिंता बढ़ने वाली है।

'भूल भुलैया 3' बन चुकी है हिट


यहां सबसे दिलचस्‍प फेरबदल ये है कि 'सिंघम अगेन' दिवाली की छुट्टी पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 1 नवंबर, 2024 को 'भूल भुलैया 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश हुआ। पहले हफ्ते दिन से यह कार्तिक आर्यन की फिल्‍म से कमाई में बहुत आगे थी। लेकिन छठे दिन बुधवार से बाजी पलटने लगी। अब हाल ये है कि 150 करोड़ के बजट में बनी 'भूल भुलैया 3' ना सिर्फ 10 दिनों में 199.50 करोड़ कमा चुकी है, बल्‍क‍ि रविवार को इसने 'सिंघम अगेन' से तीन करोड़ अध‍िक 16.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.