एक हफ्ते में ही बंध गई 'सिंघम अगेन' की घ‍िग्‍घी, शेर बनकर आई थी 7 दिनों में बिल्‍ली जैसा हाल

Updated on 08-11-2024 02:55 PM
अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' दिवाली के मौके पर शेर की तरह दहाड़ते हुए रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर 43.50 करोड़ की बंपर कमाई भी हुई। लगने लगा था कि बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म नई इबारत लिखेगी। लेकिन जैसे-जैसे दिवाली इफेक्‍ट खत्‍म हुआ, रोहित शेट्टी की इस फिल्‍म की कमाई भी गिरने लगी। अब हाल ये है कि पहले ही हफ्ते में यह बिल्‍ली की तरह मिमियाने लगी है। और तो और हफ्ते के आख‍िरी दिन गुरुवार को यह 10 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पाई है।

'कॉप यूनिवर्स' की 5वीं और 'सिंघम फ्रेंचाइज' की तीसरी फिल्‍म 'सिंघम अगेन' के लिए आगे की राह बहुत मुश्‍किल होने वाली है। हालांकि, आगे वीकेंड पर इसकी कमाई में एक बार फिर बढ़ोतरी जरूर होगी। लेकिन अपने 400 करोड़ रुपये के महाबजट को पार करना और मुनाफा कमाना, अब इसके लिए आसान नहीं होगा। ऐसा इसलिए भी कि इसी के साथ रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' दो दिनों से इससे बेहतर कमाई भी कर रही है और बजट निकालकर फायदे में पहुंच गई है।

'सिंघम अगेन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 7


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' ने गुरुवार को रिलीज के 7वें दिन सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले इसने 10.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। पहले वीकेंड के बाद सोमवार से ही फिल्‍म की कमाई में हर दिन 20-25% की गिरावट आई है। अगर यह ट्रेंड दूसरे वीकेंड के बाद अगले सोमवार से भी रहा, तो यह दर्शकों के लिए तरसने लगेगी। भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' ने सात दिनों में 173.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

'भूल भुलैया 3' ने 7वें दिन भी दी मात


यहां ध्‍यान देने वाली बात यह है कि 'सिंघम अगेन' ना सिर्फ एक ब्‍लॉकबस्‍टर फ्रेंचाइजी फिल्‍म है, बल्‍क‍ि इसकी फेस वैल्‍यू भी बहुत है। फिल्‍म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे हैं। बावजूद इसके फिल्‍म का यह हश्र दिखाता है कि दर्शकों को यह बहुत पसंद नहीं आई है। जबकि दूसरी ओर, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' है, जो 150 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन पहले हफ्ते में ही उसने 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

दिवाली पर रिलीज 'टाइगर 3' ने 7 दिन में कमाए थे 219 करोड़


बीते साल दिवाली के मौके पर सलमान खान की 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इस साल जहां 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई, वहीं 'टाइगर 3' दिवाली के ही दिन रिलीज हुई थी। बावजूद इसके फिल्‍म ने पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये और 7 दिनों में 219.40 करोड़ रुपये कमाए थे।

'सिंघम अगेन' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 7


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो वहां भी 'सिंघम अगेन' का बहुत ज्‍यादा जोर नहीं दिखता है। ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म ने पहले हफ्ते में करीब 260 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। कुल मिलाकर, 'सिंघम अगेन' को अगर हिट होना है तो देश में कम से 450-500 करोड़ रुपये कमाने होंगे। अच्‍छी बात यह है कि इस हफ्ते कोई नई फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में मौका भी है और जरूरत भी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.