डूब रहा Go First,स्पाइसजेट ने तलाश लिया कमाई का मौका, उड़ान भरेंगे 25 ग्राउंडेड विमान

Updated on 03-05-2023 07:33 PM
नई दिल्ली: एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airlines) दिवालिया होने के कगार पर है । विमान कंपनी ने 3 से 5 मई 2023 तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट के यात्री बेहाल दिखे। वहीं मौके का सही फायदा उठाते हुए एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने बड़ा फैसला किया है। स्पाइसजेट (SpiceJet) ने अपने 25 विमानों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। स्पाइस जेट ने गो फर्स्ट की विमान सेवा बाधित होने की खबरों के बीच ये बड़ा फैसला किया है। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 25 ग्राउंडेड विमानों को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। स्पाइसजेट के ये विमान आउट ऑफ सर्विस प्लेन्स हैं। विमानों के रिवाइवल यानी पुनरुद्धार का खर्च सरकार के आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) से लेने की तैयारी हो रही है। यानी सरकार की मदद से स्पाइसजेट अपनी खड़े विमानों को फिर से आसमान में उड़ाने की तैयारी कर रहा है।

स्पाइसजेट एयरलाइन ने अपने निष्क्रिय बेड़े को फिर से शुरू करने की योजना बना ली है। इसके लिए उसने पहले से ही लगभग ₹400 करोड़ सिक्योर कर लिए गए हैं। इन बंद पड़े विमानों को फिर से शुरू करने से एयरलाइन के राजस्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ये सही मौका भी है, क्योंकि गो फर्स्ट ने अपने परिचालन को फिलहाल बंद कर दिया है। विमान सेवा बाधित होने से यात्रियों के पास विक्लप के तौर पर दूसरी फ्लाइट्स में टिकटों की उपलब्धता की दिक्कतें आएगी। ऐसे में स्पाइसजेट के ये फ्लाइट एक अच्छा विक्लप बन सकेंगे। एयरलाइंस की कमाई में तेजी आएगी। गर्मी की छुट्टियां आ रही है, फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में स्पाइसजेट को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।

स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह (Ajay Singh) ने कहा कि हम अपने ग्राउंडेड फ्लाइट्स को जल्द ही उड़ान भरने के लिए वापस ले आने की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हैं। हम हर कदम सोच-समझ कर उठा रहे हैं। अजय सिंह ने कहा कि एयरलाइन को मिलने वाले अधिकांश ईसीएलजीएस फंडिंग का इस्तेमाल उसी मद मे ंहोगा। ऐसा होने से हम आने वाले पीक ट्रैवल सीजन को भुनाने और बनाने में इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.