मोहम्मद सिराज को SUV दे दो सर... फैन की रिक्वेस्ट पर आनंद महिंद्रा का ऐसा जवाब, ट्वीट वायरल

Updated on 18-09-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 फाइनल में वो कर दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। कोलंबो में बादल छाए थे। टॉस के बाद थोड़ी बारिश भी हुई, लेकिन असल बरसात तो मोहम्मद सिराज ने की। उन्होंने मुकाबले में श्रीलंका के शीर्ष क्रम को बेरहमी से ध्वस्त कर दिया। सिराज के ड्रीम ओपनिंग स्पैल के दम पर भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 50 रनों पर ढेर कर दिया। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों ने प्रभावित किया है।

शुरुआती 90 मिनट में कई रिकॉर्ड टूटे और सिराज ने 6 विकेट अपने नाम किए। इनमें से 4 विकेट एक ही ओवर में आए और इस प्रदर्शन को उन्होंने भाग्य कहा। सिराज की बॉलिंग की तारीफ करते हुए भारत के टॉप उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर अब x.com एक पोस्ट लिखा। महिंद्रा ने ट्वीट किया- मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी अपने विरोधियों के लिए अपने दिल को रोते हुए महसूस किया है... ऐसा लगता है जैसे हमने उन पर एक अलौकिक शक्ति का प्रयोग किया है... मोहम्मद सिराज आप एक मार्वल एवेंजर हैं...।

उस पोस्ट के जवाब में एक फैन ने लिखा- सर, कृपया उसे एक एसयूवी दें। महिंद्रा ने फिर लिखा- पहले ही दे रखी है। बता दें कि महिंद्रा ने 2021 में सिराज को 'थार' गिफ्ट की थी। 2023 एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ अविश्वसनीय प्रदर्शन करने वाले उभरते सितारे सिराज की हर कोई तारीफ कर रहा। भारत के स्टार तेज गेंदबाज ने फाइनल में पांच विकेट लेने के बाद फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्रेडमार्क 'Siuuu' जश्न को परफॉर्म किया।

चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने पथुम निसांका को पॉइंट पर कैच करा दिया। इसके बाद उन्होंने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका के विकेट लिए। समाराविक्रमा को पगबाधा आउट किया गया, जबकि असलांका को कवर में पकड़ा गया। अंतिम गेंद पर उन्होंने धनंजय डि सिल्वा को विकेट के पीछे कैच कराया। उन्होंने इस जादुई ओवर के बाद एक और विकेट लिया। उन्होंने अपने अगले ही ओवर में शनाका को क्लीन बोल्ड कर दिया। 16 गेंदों के अंदर 'मियां मैजिक' ने फाइव विकेट हॉल पूर किया।

यह सबसे तेज पांच विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड के बराबर है। उन्होंने इसे श्रीलंका के चमिंडा वास की बराबरी की। उन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ केवल 16 गेंदों पर पांच विकेट लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.