एसआईआर: निगरानी के लिए बनाई गई टीम पहुंची निर्वाचन सदन

Updated on 11-11-2025 12:33 PM

भाजपा की एसआईआर की निगरानी के लिए बनाई गई टीम सोमवार को निर्वाचन सदन पहुंची और एसआईआर को लेकर चल रहे अभियान पर आपत्ति दर्ज कराई। टीम के प्रदेश संयोजक भगवान दास सबनानी ने कहा कि बीएलओ के पास 2003 व 2025 की अपडेट वोटर लिस्ट ही नहीं है, तो कैसे तुलना कर रहे हैं। नेट चल नहीं रहा , आईपेड काम नहीं कर रहा, तो कैसे एसआईआर का काम चल रहा है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि ये सर्वर नाम का प्राणी कहां खो गया है, इसे ढूंढकर लाओ। इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने आश्वस्त किया कि मैं इस बारे में कलेक्टरों को निर्देशित करता हूं।

टीम का कहना था कि जब भोपाल में एसआईआर की यह स्थिति है तो प्रदेश में क्या होगी। इसे देखना होगा। दस दिन में भाजपा की टीम दोबारा आयोग आएगी। सिस्टम स्लो काम कर रहा है। डिंडोरी, अलीराजपुर, खंडवा और मंडला जैसे जिलों से जो जानकारी आ रही है कि वहां तो एसआईआर का काम ही नहीं हो पा रहा है।

एक परिवार एक बूथ पर वोट डालता है, लेकिन यहां एक बूथ पर 1200 वोट फिक्स कर दिए गए हैं। इससे परिवार के मुखिया का वोट कहीं और डलता है और पत्नी व बच्चों के दूसरे बूथ पर। इस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाए। भाजपा की एसआईआर की टीम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी साथ में थे। उन्होंने चुनाव आयोग व भाजपा के बीच समन्वय का काम किया।

एसआईआर टीम के सह संयोजक एसएस उप्पल ने कहा कि नेट नहीं चल रहा है तो कब तक आईपेड लेकर बैठे रहोगे। मैन्युअली फॉर्म भरवा सकते हैं, बाद में फीड कर लिया जाएगा। फॉर्म भरवाएं।

जानिए... क्या-क्या समस्या आ रही

  • नेट नहीं चलने से 2003 की मतदाता सूची डाउनलोड नहीं हो रही है।
  • फॉर्म भरने की तारीख 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक है। नेट मिलने में दिक्कत रही तो फॉर्म नहीं भर पाएंगे।
  • जो लोग 2003 के पूर्व पैदा हुए हैं वो आज की तारीख में 40 साल के हो चुके हैं, उनमें से अधिकांश लोगों को कंप्यूटर चलाने में दिक्कत हो रही है, अत: बीएलओ को उनकी मदद करना चाहिए।
  • फॉर्म वितरित करने में गति लाएं।
  • एक फॉर्म में एक ही मतदाता का नाम होता है। मतदाताओं से कहा जा रहा है कि 2003 के पूर्व की जानकारी आप ही निकालो। कंप्यूटर का नॉलेज न होने से उसे वो नहीं निकाल पा रहे हैं।

कलेक्टर की बेटी बोली- पापा मैं भी कराऊंगी SIR, फिर बदला आदेश

भोपाल| आज मेरी बेटी ने बताया कि एनसीसी के बच्चों को एसआईआर के लिए बीएलओ की मदद करना है। मैं भी एसआईआर का काम कराऊंगी। यह सुनकर कलेक्टर चुप हो गए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 18 साल से अधिक उम्र के छात्र वॉलेंटियर्स की मदद ली जा सकती है। छोटे बच्चे इसमें शामिल नहीं हो सकते।

सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टाइम लिमिट बैठक की शुरुआत इसी बात से की। उन्होंने उपजिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता से कहा कि एनसीसी के छात्रों के लिए 18 साल से अधिक उम्र के बच्चों को शामिल किया जाए। इसके बाद दूसरा आदेश जारी कर जिला शिक्षाधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार को भेजा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.