सिराज-पंत ने छोड़े कैच:ऋषभ की सलाह पर राहुल ने लिया DRS, विकेट मिला

Updated on 23-12-2022 06:46 PM



मीरपुर टेस्ट के पहले दिन भारत ने बांग्लादेश को 227 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत ने बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत के लिए 12 साल बाद टेस्ट खेल रहे जयदेव उनादकट को करियर का पहला विकेट मिला।

दिन के खेल में ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने कैच छोड़े। मोमिनुल हक गेंद लीव करने में आउट हो गए। वहीं, विकेटकीपर पंत और उमेश यादव की सलाह से DRS लेने के चलते भारत को विकेट मिला। पहले दिन के ऐसे ही टॉप-5 मोमेंट्स को हम इस खबर में जानेंगे...

सिराज ने दूसरे ओवर में कैच छोड़ा
पहली पारी शुरू होने के दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने आसान सा कैच छोड़ दिया। पहला ओवर फेंकने के बाद सिराज फाइन लेग पर फील्डिंग करने चले गए। यादव ने ओवर की पहली ही बॉल लेग साइड पर फेंकी। जाकिर ने फ्लिक किया, लेकिन बॉल सीधे डीप स्क्वायर लेग की ओर चली गई।

सिराज ने फाइन लेग से दौड़ लगाकर कैच लेने की कोशिश की। बॉल उनके हाथ में आकर भी छूट गई। कैच छोड़ने के बाद उन्हें कंधे में खिंचाव भी महसूस हुआ। हसन इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। वह आखिरकार 15 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार बने।

उनादकट को 12 साल बाद पहला टेस्ट विकेट
दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को खिलाया गया। उनादकट ने 2010 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने के बाद 2022 में दूसरा टेस्ट खेला। पहले टेस्ट में विकेट नहीं मिलने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया। उन्होंने जाकिर हसन को कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने मुश्फिकुर रहीम को भी आउट किया।

कीपर और स्लिप फील्डर के बीच से निकली बॉल
24वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर मोमिनुल हक का कैच छूटा। ओवर की चौथी बॉल अश्विन ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। बॉल मोमिनुल के ग्लव्स पर लगकर विकेटकीपर पंत और स्लिप में खड़े फील्डर के बीच से निकल गई। पंत को लगा स्लिप फील्डर कैच पकड़ेगा, फील्डर को लगा पंत कैच पकड़ेंगे।

इस कारण दोनों ने ही कैच लेने की कोशिश नहीं की। इस तरह मोमिनुल हक को जीवनदान मिल गया। वे तब 11 रन बनाकर खेल रहे। वह 84 रन बनाकर आउट हुए।

गेंद छोड़ने की कोशिश में आउट हुए मोमिनुल
बांग्लादेश की पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोमिनुल हक गेंद छोड़ने की कोशिश में आउट हो गए। 74वें ओवर की तीसरी बॉल रविचंद्रन अश्विन ने ऑफ साइड के बाहर फेंकी। मोमिनुल ने शॉट नहीं खेला और बॉल को विकेटकीपर के पास जाने दिया।

लेकिन बॉल ज्यादा बाउंस होकर मोमिनुल के ग्लव्स में लगी और पंत ने कैच कर लिया। पंत ने कैच आउट की अपील की और अंपायर ने बैटर को आउट दे दिया। मोमिनुल 157 बॉल में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा।

पंत की सलाह पर भारत को मिला विकेट
पहली पारी का 67वां ओवर उमेश यादव फेंक रहे थे। उनके ओवर की तीसरी बॉल ऑफ साइड के बाहर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ पर टप्पा खाकर अंदर की ओर आई। बॉल नुरुल हसन के पैड पर लगी। बॉलर समेत प्लेयर्स ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दे दिया।

विकेटकीपर ऋषभ पंत और बॉलर उमेश यादव ने कप्तान पंत को सलाह दी कि इस पर रिव्यू लेना चाहिए। कप्तान राहुल ने दोनों की बात मानी और DRS ले लिया। रिप्ले में नजर आया कि बॉल सीधे स्टंप्स पर लग रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और 219 के स्कोर पर बांग्लादेश का 7वां विकेट गिर गया। भारत ने आखिर के 5 विकेट 15 रन पर लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.