पति के साथ मिलकर बहन ने अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट

Updated on 06-07-2025 02:21 PM

बलौदाबाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग में शादी के बाद युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के सगे भाई की हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि, इस पूरी साजिश में मृतक की बहन भी शामिल रही, जो आरोपी युवक की पत्नी है। घटना के बाद से पति पत्नी दोनों फरार है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामले में सिमगा थाना में प्रार्थी अमन मंडले, निवासी ग्राम तोरा, ने 5 जुलाई की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 4 जुलाई की रात करीब 8 बजे प्रार्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ ग्राम तोरा में एक दुकान के सामने सड़क किनारे बैठा हुआ था। तभी दो ईको वाहनों से 15-20 लोग आए और एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी व उसके परिजनों पर लाठी, डंडा, हाथ मुक्का और नुकीले धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

पुराने विवाद को लेकर किया हमला

हमले में तमराज महिपाल को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की और घायलों को उचित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा की गई जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि, यह हमला पूर्व में हुए विवाद और रंजिश के चलते किया गया था। दो माह पूर्व मृतक की बहन ने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों पक्षों में दो दिन पूर्व ही विवाद हुआ था। जिस पर थाना सिमगा पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया था। एक दिन बाद ही इस घटना के बाद ये बड़ी घटना घटित हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.