शादी से पहले प्रेगनेंट हुई बहन, भाई ने मां के साथ मिल गर्दन काट दिया, फिर आग लगा भाग निकला

Updated on 29-09-2023 12:33 PM
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। अविवाहित बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर मां और भाई ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने मिलकर लड़की की गर्दन काट दी, फिर पेट्रोल छिड़कर जिंदा आग के हवाले कर दिया। नाबालिग को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी मां और बेटे को अरेस्‍ट कर लिया है। किशोरी करीब अस्‍सी फीसदी तक झुलस चुकी है।

यह घटना नवादा खुर्द गांव में गुरुवार रात की है। पुलिस के अनुसार, किशोरी का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है। कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। स्‍थानीय अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा था पर कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर गुरुवार को मां और भाई उसे गढ़ नगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद पता चला कि किशोरी गर्भवती है। यह पता चलते ही मां और भाई बेहद परेशान हो गए। बाइक से तीनों लोग घर के लिए निकल पड़े।

जंगल में बाइक रोकी और...


रास्‍ते में चित्‍तौड़ा का जंगल पड़ा। यहां भाई ने बाइक रोक दी। उसने ब्‍लेड से अपनी बहन का गला रेत दिया। इसके बाद मां के साथ मिलकर बहन पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। इसके बाद मां और बेटे वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया और लड़की को अस्‍पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हापुड़) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.