21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियाँ भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-07-2023 06:16 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष आयु की बहन-बेटियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। साथ ही योजना में वे बहनें भी शामिल होंगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई है। इन बहनों को भी 1000 रूपए और बाद में राशि बढ़ने पर बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में 21 से 23 वर्ष आयु समूह की लाड़ली बहनों के साथ पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी करने के लिए प्रतिमाह की 10 तारीख तय है। अगले माह 10 अगस्त को रीवा से योजना की राशि प्रदेश के सभी गाँवों और वार्डों में रहने वाली लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस बीच 21 से 23 साल तक की लाड़ली बहनों के रजिस्ट्रेशन का अभियान भी आरंभ हो जाएगा। बहन-बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, वे सुखी रहेंगी तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा।

25 जुaलाई से आंरभ होंगी 5 यात्राएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 25 जुलाई से 5 यात्राएँ आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएँ अलग-अलग गाँव से गाँव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुँचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ 21 से 23 वर्ष आयु समूह की बहन-बेटियों ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 21 से 23 वर्ष आयु समूह की बहन-बेटियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जोड़ने के प्रतीकस्वरूप बहनों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने पीपल, बरगद, कदम्ब, करंज, महुआ, खिरनी, आम और नीम के पौधे रोपे। पौध-रोपण में श्रीमती सुधा राठौर, राधिका, शाहीन, आफरीन, कंचन, राधिका, तनु, गणेशी, आराध्या, नैन्सी और पूजा नायक शामिल हुईं। मुख्यमंत्री के साथ श्रीमती अंजना पेठिया ने पति श्री संतोष पेठिया और पुत्र सर्वश्री अनुतोष एवं अन्वेष पेठिया सहित अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पूर्व पार्षद श्री महेश मकवाना ने भी अपने जन्म-दिवस पर परिजनों श्रीमती मंजू मकवाना, सुश्री रिद्धि और श्री किशोर मकवाना सहित पौधे लगाए। श्री कमल बघेल, सुश्री सुनंदा एवं अनाया बघेल ने भी पौधे लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.