मुख्यमंत्री को जशपुर की दीदियों ने बांधी राखी

Updated on 10-08-2025 02:27 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया कैम्प कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदीयों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया।  

मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दीदीयां आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका, और मितानिन स्व सहायता समूह की दीदियों ने राखी बांधी

मुख्यमंत्री ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों और प्रतीक का त्योहार है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार के पर्व पर भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के लगभग तीन करोड़ की जनता का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और हम उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा मोदी जी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं मोदी की गारंटी का मतलब वादा पूरा होने की गारंटी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी , उद्यान कालेज, 200 बिस्तरों का अस्पताल, और बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम हर्राडांड में प्रदेश का पांचवां पावर प्लांट स्टेशन बनाने की भी स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने कहा की जशपुर के विकास के लिए किसी भी प्रकार की बांधा नहीं आएगी।

इस अवसर उपेन्द्र यादव, सुनील गुप्ता सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा आईजी दीपक कुमार झा,जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा और जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की दीदीयां और लाभान्वित हितग्राही महिलाएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.