सीतामढ़ी का घूसखोर सीओ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया

Updated on 20-06-2023 07:04 PM
सीतामढ़ी: बिहार का एक और अफसर रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा गया है। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सीतामढ़ी जिला के डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश को निगरानी विभाग की टीम ने पकड़ा। सीओ प्रकाश एक व्यक्ति से 25 हजार रूपया नगद रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत लेते रंगे हाथों निगरानी की टीम ने उन्हें दबोचा है। बताया गया है कि सरकारी आवास से ही वे पकड़े गये। निगरानी के अधिकारी गोपाल कृष्ण ने सीओ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उनकी गिरफ्तारी के बाद अंचल में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि उन्हें घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

क्या है यह पूरा मामला

बताया गया कि डुमरा अंचल क्षेत्र के रामपुर परोरी गांव के गौरी शंकर सिंह की जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। उन्होंने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में दो बार वाद दायर किया था। दोनों बार उनके पक्ष में फैसला हुआ था। साथ ही डुमरा सीओ को अतिक्रमण खाली कराने का आदेश दिया गया था। दोनों आदेश को सीओ द्वारा नजरंदाज कर दिया गया था। यानी आवेदक की सीओ एक नही सुनते थे। तब आवेदक सिंह डीएम के यहां दो बार अपील वाद दायर किये।


डीएम की भी नही सुनते थे सीओ

डीएम मनेश कुमार मीणा ने भी दोनों बार की अपील पर सुनवाई की और आवेदक सिंह के पक्ष में फैसला दिया। इस दौरान डीएम ने सीओ को संबंधित जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था, लेकिन डीएम के भी उक्त दोनों आदेश को सीओ प्रकाश ने गंभीरता से नहीं लिया। आवेदक डीएम के आदेश के प्रति लेकर सीओ के यहां बार-बार दौड़ लगाते रहे, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे। यानी सीओ की मंशा कुछ और थी। वे रिश्वत लेना चाहते थे, लेकिन खुलकर बोल नही रहे थे। आवेदक परेशान थे। एक दिन आवेदक ने ही उनसे आग्रह किया कि 'कुछ लेकर' अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर दें। गौरी शंकर सिंह के सुखी संपन्न होने को भांप कर सीओ ने सीधे 50 हजार रूपयों की डिमांड की। दोनों में बात 25 हजार रुपये पर बनी। सीओ को जाल में फंसते देख आवेदक ने सीधे निगरानी विभाग में शिकायत की और रिश्वतखोर अफसर को गिरफ्तार करा दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.