मेडिकल की परीक्षा देने बैठा मुन्‍ना भाई गिरफ्तार

Updated on 01-08-2023 02:59 PM

भिलाई। फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन (एफएमजीई) की परीक्षा में मूल परीक्षार्थी की जगह शामिल हुए एक मुन्ना भाई को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रवेश पत्र दी गई फोटो और आरोपित के हुलिये में अंतर होने के बाद पर्यवेक्षकों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस फर्जीवाड़े की पूरी जानकारी दी। इसके बाद आरोपित ने उसके खिलाफ और उसे अपनी जगह पर परीक्षा देने के लिए हायर करने वाले आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई। पुलिस ने आरोपित मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्थिवी कालेज सिरसाकला भिलाई-3 में रविवार को फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन की परीक्षा आयोजित थी। जिसमें अहमदाबाद गुजरात निवासी अभ्यर्थी रिबादिया धुरविल कुमार हर्षदभाई की जगह पर आरोपित मनीष यादव (31) निवासी मकान नंबर 537/3 पश्चिम बिहार कालोनी गोमती नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश परीक्षा देने पहुंचा था। उसके प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण करने पर वो पकड़ा गया।

आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे रिबादिया धुरविल कुमार हर्षदभाई ने परीक्षा में बैठने के लिए रुपये दिए थे। दूसरा आरोपित रिबादिया धुरविल कुमार हर्षदभाई ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है और भारत में क्वालीफाई करने के लिए उसे इस परीक्षा को पास करना जरूरी था। इस परीक्षा को पास किए बिना वो भारत में प्रैक्टिस नहीं कर सकता था।

आरोपित रिबादिया धुरविल कुमार हर्षदभाई ने खुद परीक्षा में शामिल न होकर मनीष यादव को परीक्षा देने के लिए हायर किया था। दोनों की पहचान और मुलाकात कैसे हुई, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस, आरोपित मनीष यादव से पूछताछ कर रही है। मामले में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने कहा, फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन की परीक्षा किसी और की जगह परीक्षा देने आए आरोपित को पकड़ा गया था। उसके खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.