'जन नायकन' में जोड़े जाएंगे 6 ड‍िलीट किए गए सीन्‍स, विजय के फैंस के लिए सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की तैयारी

Updated on 28-07-2026 02:42 PM
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम के बूते बॉक्‍स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। तमिल सिनेमाघरों में जश्‍न का माहौल है, जबकि हिंदी और तेलुगू वर्जन में फिल्‍म की हालत खस्‍ता है। लेकिन इन सब के बीच डायरेक्टर एच. विनोद ने एक दिलचस्‍प ऐलान किया है। मेकर्स ने तय किया है कि वह विजय की इस आख‍िरी फिल्‍म को और भी यादगार बनाने वाले हैं। इसके लिए फाइनल कट में डिलीट कर दिए गए 6 सीन्‍स को फिर से फिल्‍म में जोड़ा जाएगा और इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

'जन नायकन' थलपति विजय के एक्‍ट‍िंग करियर की आखिरी फ‍िल्म बताई जा रही है। समीक्षकों ने जहां इसे खारिज कर दिया है, वहीं फैंस के बूते फिल्‍म ने 5 दिनों में देश में ₹134.90 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्‍डवाइड ₹233.24 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। यह अब देश में सूर्या और तृषा की फिल्‍म 'करुप्‍पु' की ₹198.18 करोड़ की कमाई को पछाड़कर 2026 की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली तमिल फिल्‍म बनने की तैयारी कर रही है।

एच. विनोद ने 'जन नायकन' की सक्‍सेस मीट में किया ऐलान

इस बीच, मेकर्स ने बताया है कि वह फ‍िल्म के फाइनल कट से हटाए गए सीन्‍स को दर्शकों को दिखाने की तैयारी में हैं, ताकि सिनेमाघरों में थलपति विजय के फैंस का जोश बना रहे। डायरेक्‍टर एच. विनोद ने सोमवार, 27 जुलाई को खुद चेन्नई में इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा की सक्सेस मीट के दौरान यह घोषणा की है।


इनमें विजय के दो मजेदार कॉमेडी सीन, दो एक्शन सीन और दो इमोशनल सीन शामिल हैं। प्रोडक्शन हाउस योजना बनाएगा और उन्हें एक-एक करके रिलीज किया जाएगा।
एच. व‍िनोद, डायरेक्‍टर

दो कॉमेडी सीन, दो एक्‍शन और दो इमोशनल सीन

मंच पर जब डायरेक्‍टर से पूछा कि क्या 'जन नायकन' से कोई सीन हटाया गया है, तो एच. विनोद ने बताया कि थिएट्रिकल वर्जन से फाइनल कट में छह सीन हटाए गए थे। उन्होंने कहा, 'लगभग छह सीन हैं। वे जल्द ही आएंगे। इनमें विजय के दो मजेदार कॉमेडी सीन, दो एक्शन सीन और दो इमोशनल सीन शामिल हैं। प्रोडक्शन हाउस योजना बनाएगा और उन्हें एक-एक करके रिलीज किया जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.