नक्सल दंपत्ति समेत छः नक्सली गिरफ्तार

Updated on 03-09-2023 05:09 PM

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस ने 6 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। इनके आलावा चार और नक्सलियों को पकड़ा गया है।  

ये दोनों नक्सली पुलिस को आता देख जंगल में छिप गए थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया है। माओवादी मुन्ना बारसा नक्सलियों का PPCM कमांडर है। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि, इसकी पत्नी मंगली पुनेम LOS सदस्य है। ये एक लाख रुपए की इनामी है। दोनों कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। भांसी थाना क्षेत्र से दोनों की गिरफ्तारी हुई है।



जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा DRG और CRPF के जवान भांसी के झिरका, बासनपुर और कमालूर की तरफ सर्चिंग पर निकले हुए थे। वहीं इसी इलाके में मौजूद नक्सली दंपती को पुलिस के आने की सूचना मिली। जिसके बाद दंपती बासनपुर के जंगल में छिप गए थे। सर्चिंग करते हुए पुलिस जवान भी वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से करीब 54 हजार रुपए कैश, डेटोनेर समेत अन्य सामान बरामद किया गया।


दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि ये दोनों नक्सली पिछले कई सालों से नक्सली संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। भांसी थाना क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर हमला करने, कमालूर के पास रेलवे ट्रैक उखाड़ने जैसी कई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। दोनों पर इनाम भी घोषित है। पूछताछ में इनसे कई खुलासे भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार उस इलाके में सर्चिंग कर रही है।

4 और माओवादी गिरफ्तार
अरनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अन्य 4 और माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रवा मुका, मुका कमलू, हिड़मा राव, माड़वी भीमा शामिल हैं। ये सभी नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी में स्क्रिय थे। पुलिस पार्टी की रेकी करना, सड़क काटना, IED लगाना, IED ब्लास्ट कर पुल-पुलिया को उड़ाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.