करियर की पहली गेंद पर छक्का, अब पहली बॉल पर OUT, कहीं वन डे वंडर न साबित हो यह धोनी का धाकड़

Updated on 01-04-2024 01:22 PM
विशाखापत्तनम: इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सत्र से ठीक पहले कुछ युवा खिलाड़ियों को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। उस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के होनहार युवा बल्लेबाज समीर रिजवी की चर्चा लगभग हर क्रिकेट एक्सपर्ट कर रहा था। उन्होंने डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करिश्माई खान के नाम से मशहूर राशिद खान को पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाया तो हर कोई दंग रह गया। ड्रेसिंग रूम में एमएस धोनी का रिएक्शन भी कमाल का था और हर कोई चर्चा भी करने लगा। समीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद को फिर करारा प्रहार करते हुए लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया।

मुकेश कुमार ने पहली ही गेंद पर समीर रिजवी को दिया गच्चा

उन्होंने डेब्यू मैच में 2 छक्के के दम पर 6 गेंदों में 14 रन ठोके थे। अब जब विशाखापत्तनम में वह अहम मौके पर मैदान पर उतरे तो भारतीय टीम में पैर जमा चुके मुकेश कुमार ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए एक छोटी बाउंसर पर रिजवी को फंसा लिया। उनका कैच खलील अहमद ने लपका और इस तरह समीर की पारी का बिना कोई रन बनाए अंत हो गया। उनसे ठीक पहले अजिंक्य रहाणे का विकेट गिरा था, जिन्होंने 30 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के के दम पर 45 रन की पारी खेली थी।
बाउंसर के आगे असहाय नजर आया CSK का सूरमा
142.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर रिजवी थोड़ा असहज दिखे थे। उन्हें इस तरह की गेंद का अंदाजा नहीं था, लेकिन अब जब वह आईपीएल में आ चुके हैं तो उन्हें सतर्क रहना होगा। आईपीएल में इंटरनेशनल लेवल के गेंदबाज गेंदबाजी करते हैं और विपक्षी टीम के बल्लेबाज का स्वागत तीखी बाउसंर या सटीक यॉर्कर से ही होता है। हर किसी को पता है कि पहली गेंद काफी हद तक बल्लेबाज की पारी को निर्धारित करती है। अगर यहां बाउंड्री मिलती तो संभव है कि रिजवी का कॉन्फिडेंस बढ़ता, लेकिन मुकेश के मन में राशिद खान वाला छक्का रहा होगा। इसलिए उन्होंने पहली ही गेंद पर गच्चा दे दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.