छह राज्यों को मिलने जा रही है पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में

Updated on 17-05-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: देश में अब तक 15 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। मगर कई राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस नसीब नहीं हुई है। अब जल्दी ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। ओडिशा, गोवा, असम, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड को जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 18 मई को ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दे सकती है। यह ट्रेन ओडिशा की धार्मिक नगरी पुरी से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलेगी। यह देश की 16वीं, पश्चिम बंगाल की दूसरी और ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक पूर्वोत्तर और उत्तराखंड को भी इसी महीने पहली वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है जबकि गोवा और बिहार-झारखंड को अगले महीने यानी जून में इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का तोहफा मिल सकता है।


सूत्रों की मानें तो असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईपुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को 25-26 मई को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। यह पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इसी तरह दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस इस महीने के अंतिम हफ्ते में चल सकती है। बिहार और झारखंड के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जल्दी ही हरी झंडी मिल सकती है। यह पटना से रांची के बीच चल सकती है। इसी तरह मुंबई और गोवा के बीच अगले महीने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है। यह गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जबकि मुंबई से पहले से ही तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

प्रॉडक्शन में तेजी

रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रॉडक्शन और डिलीवरी बढ़ा दी है। अप्रैल में पांच वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी। माना जा रहा है कि जून के अंत तक कम से कम पांच वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया जा सकता है। मंगलवार को मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल भी शुरू हो गया। इस रूट पर पहले से कई ट्रेनें चल रही हैं। इनका समय आठ से नौ घंटे है। माना जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से ट्रैवल टाइम में कमी आएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है लेकिन रेलवे बोर्ड ने इसे 160 किमी की स्पीड तक चलाने की अनुमति दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.