कौशल पखवाड़ा का हो रहा आयोजन

Updated on 23-10-2024 02:37 PM

बालोद। जिले में केन्द्र व राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत् प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की पहुँच बनाने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कौशल प्रशिक्षण हेतु 14 से 45 वर्ष के युवाओं को काउंसलिंग कर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सम्मिलित कराकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम कन्नेवाड़ा में ‘‘कौशल पखवाड़ा‘‘ का आयोजन किया गया। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि 23 अक्टूबर को जनपद पंचायत डौण्डी में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक, 24 अक्टूबर को सामुदायिक भवन देवरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा सामुदायिक भवन अर्जुंदा मंे दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक एवं 25 अक्टूबर को जनपद पंचायत सभागार गुण्डरदेही में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक, 28 अक्टूबर को जनपद पंचायत बालोद में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक और 29 अक्टूबर को अरमरीकला पंचायत भवन में सुबह 01 बजे से दोपहर 03 बजे तक युवाओं का काउंसलिंग कर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उन्हें रोजगार व स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाने का प्रयास किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.