भोपाल में स्किन स्पेशलिस्ट कॉन्फ्रेंस, नई तकनीकों पर मंथन:क्यूटिकॉन एमपी 2025 में देशभर से जुटेंगे त्वचा, लैंगिक और कुष्ठ रोग विशेषज्ञ

Updated on 25-10-2025 12:37 PM

भारतीय त्वचा रोग विशेषज्ञ संघ (IADVL) मध्यप्रदेश शाखा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस क्यूटिकॉन एमपी 2025 शनिवार से भोपाल में शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 350 त्वचा रोग, लैंगिक रोग और कुष्ठ रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। राजधानी के एक निजी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस आयोजन में उपचार की नवीन तकनीकों, रोगों के कारणों और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा होगी।

आयोजन सचिव और वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार पंड्या ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की थीम “From Tradition to Transformation” रखी गई है, जिसके अंतर्गत पारंपरिक उपचार पद्धतियों से आधुनिक तकनीकों तक की यात्रा पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने कहा, “अब लेजर, बायोलॉजिक्स और मिनिमली इनवेसिव तकनीक से कई जटिल बीमारियों का इलाज संभव हो गया है। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य इन उपचार विधियों को चिकित्सकों तक पहुंचाना है।”

आयोजन अध्यक्ष डॉ. आना एलेक्स ने बताया कि कार्यक्रम में वर्कशॉप्स, पैनल डिस्कशन, रिसर्च प्रेजेंटेशन और पोस्टर प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं साइंटिफिक चेयरपर्सन डॉ. विवेक डे ने कहा कि इस आयोजन का मकसद विज्ञान, शिक्षा और सेवा को एक मंच पर जोड़कर चर्म रोग उपचार में नए आयाम स्थापित करना है।

कॉन्फ्रेंस में देश के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे

  • डॉ. रचिता धुरत (हेयर डिजीज एक्सपर्ट)
  • डॉ. एविट्स जॉन (स्किन लेजर विशेषज्ञ)
  • डॉ. अतुल कांठेड़, डॉ. दिलीप हिमानी, डॉ. अनिल दशोरे
  • डॉ. कुलदीप सक्सेना, डॉ. कविश चौहान (हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट)
  • डॉ. डी. जी. सप्ले, पूर्व विभागाध्यक्ष, ग्रांट्स मेडिकल कॉलेज, मुंबई


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.