रेप की कोशिश में खोपड़ी तोड़ डाली, फेसबुक पर दोस्ती और शादी का ऑफर... फिल्मी करियर की जिद कैसे बनी जानलेवा

Updated on 16-08-2023 02:28 PM
मुंबई: पहले फेसबुक पर दोस्ती... फिर करीबी बढ़ने के बाद आरोपी ने रेप की कोशिश में खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना मायानगरी मुंबई की है, जहां बिहार के रहने वाले एक युवक ने 18 साल की छात्रा से ऑनलाइन दोस्ती की थी। रेप के प्रयास में आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर कई घूंसे मारे गए, जिससे उसकी खोपड़ी की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपी ने यह समझकर छात्रा को छोड़ दिया कि वह मर चुकी है। छात्रा पर किस्मत मेहरबान निकली और वह जिंदा बच गई। वर्सोवा पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एटीएम लेनदेन से पुलिस ने निकाला पता

वर्सोवा पुलिस को सूरत में एक एटीएम लेनदेन के जरिएआरोपी दीपक मालाकार (26) तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक फिल्म डायरेक्टर और कास्टिंग प्रोड्यूसर होने का दावा करने वाला निकला। 11 अगस्त के बाद मुंबई से भागने के तीन दिन बाद पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आईसीयू में दो दिन रहने के बाद किशोरी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दावा किया कि मालाकार ने कबूल किया है कि वह लड़की को मारना चाहता था, क्योंकि उसने उसकी बात ठुकरा दी थी। दरअसल पीड़ित छात्रा हिंदी फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गिरफ्तारी से बचने के लिए मालाकार ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था।'


शादी से पहले बनाना चाहती थी करियर

पुलिस ने कहा कि विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा की पिछले साल फेसबुक पर मालाकार से दोस्ती हुई थी। दो महीने पहले, वह शादी का प्रस्ताव लेकर छात्रा के माता-पिता के पास पहुंचा। पुलिस अधिकारी ने कहा, ' घर वाले सहमत हो गए और उसे अपने 1-बीएचके फ्लैट में रहने की इजाजत दे दी, लेकिन लड़की ने उससे कहा कि वह शादी करने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। घर पर रहने के दौरान छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश पर मना कर दिया और दूरी बनाए रखी, जिसके चलते मालाकार नाराज हो गया।

मरा छोड़कर भाग निकला आरोपी

घटना वाले दिन 11 अगस्त को मालाकार अपना सामान लेने के बहाने लड़की को वर्सोवा गांव में एक दोस्त के फ्लैट पर ले गया, जहां वह पहले रहा करता था। इसके बाद मालाकार ने छात्रा के साथ रेप की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, 'जब छात्रा ने विरोध किया, तो मालाकार ने उसका सिर दीवार पर दे मारा और उसके चेहरे पर तब तक वार करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गई। मालाकार को लगा कि छात्रा मर गई है, जिससे कि वह घबरा गया और फ्लैट को बाहर से बंद कर शहर से भाग निकला। करीब एक घंटे बाद जब लड़की को होश आया तो वह मदद के लिए चिल्लाई और बचाने आए पड़ोसियों ने फिर पुलिस को बुलाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.