महाराष्ट्र में 3 साल की भतीजी को थप्पड़ मारा, मौत:किचन के स्लैब से सिर टकराया था

Updated on 22-11-2024 01:13 PM

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स ने अपनी 3 साल की भतीजी को थप्पड़ मारा। बच्ची का सिर किचन के स्लैब से टकराया और उसकी मौत हो गई। शख्स ने शव को जलाकर मुंबई के पास झाड़ियों में फेंक दिया। 4 दिन बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक लड़की 18 नवंबर को प्रेम नगर स्थित अपने घर के पास से लापता हो गई थी। 21 नवंबर को मुंबई के पास उल्हासनगर से लड़की का शव बरामद किया गया। पोस्टमाॅर्टम और जांच के बाद शव की शिनाख्त हो पाई।

पुलिस पूछताछ में मामला खुला

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घरवालों से पूछताछ की इस दौरान उसके चाचा ने जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि चाचा ने बताया कि उसने जानबूझकर बच्ची को नहीं मारा।

उसने पुलिस को बताया कि वह लड़की के साथ खेल रहा था, तभी मजाक में उसने बच्ची को थप्पड़ मारा, जिससे वह रसोई के स्लैब से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह डर गया और घबराहट में उसने लड़की के शव को जलाकर नष्ट करने की कोशिश की।

DCP बोले- बच्ची के लापता होने पर मां ने शिकायत की थी

DCP सचिन गोरे ने बताया, बच्ची के लापता होने के बाद उसकी मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच के बाद बच्ची का शव आज हिल लाइन थाने से कुछ दूरी पर मिला। जांच के बाद मामले की खुलासा हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.