'वध' का श्रद्धा केस से कोई रिलेशन नहीं:एक्टर संजय मिश्रा बोले- फिल्म में मैंने हत्या नहीं की, बुराई का वध किया है

Updated on 30-11-2022 07:59 PM

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'वध' का हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी रोमांच से भरपूर है। फिल्म में संजय मिश्रा एक व्यक्ति की हत्या कर देते हैं और फिर उसे ठिकाने लगाने का प्रयास करते हैं। हालांकि अभिनेता की माने तो ये इस फिल्म का श्रद्धा मर्डर केस से तुलना होना केवल संयोग हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, संजय मिश्रा ने अपनी फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की।

क्या 'श्रद्धा मर्डर केस' की वध से तुलना करना ठीक है ?

कभी-कभी इस तरह का संयोग हो जाता है। जब ये फिल्म बनी थी तब शायद श्रद्धा बहुत खुश रहती होंगी और अब जब रिलीज हो रही है तो दुर्भाग्यवश उनके साथ ऐसा हो गया। हमारी फिल्म का इस केस से कोई लेना देना नहीं। हां, फिल्म के ट्रेलर में हमने दिखाया हैं बॉडी के टुकड़े-टुकड़े होना, शायद यह एक फैक्टर इस केस से मैच करता है लेकिन इसमें सच्चाई बिल्कुल नहीं है। श्रद्धा मर्डर केस बहुत ही दुखद घटना है और इस फिल्म का उससे कोई लेना देना नहीं। हां लेकिन मेरी जिंदगी का अशफाक (फिल्म में किरदार का नाम) को मारा। हर एक की जिंदगी में एक अशफाक होता है, मैंने उसका वध किया। केवल इस बात को मैं इस रियल केस से रिलेट कर सकता हूँ।

नीना गुप्ता के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

नीनाजी, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मेरी सीनियर रह चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हुए साल हो गए और उन्हें अब पता चला की मैं उनका जूनियर हूं, वरना वो हमेशा से मुझे अपना सीनियर समझती थी। शूटिंग के दौरान, हम दोनों ही एक दूसरे को सीनियर समझकर सम्मान देते रहे उनके लिए एक शेर हैं - मैं तो छोटा हूं झुका लूंगा अपने सर को, पहले सब बड़े तय तो कर ले की कौन बड़ा हैं। फिल्म में काफी अच्छी केमिस्ट्री नजर आएंगी।

सालों बाद अपने कमबैक से आप कितने संतुष्ट हैं ?

उस वक्त एक ही तरह की जिंदगी जीते-जीते बोर हो गया था, हालांकि ऐसी भावना फिर से महसूस हो रही है। फिर से चाय की दुकान खोलने का मन कर रहा हैं। अपने परिवार की भी जिम्मेदारी हैं तो इसे देखकर लगता है की जैसे चल रहा है चलने दो। सर आपका शॉर्ट रेडी हैं, आपको फिल्म में काम करने पर कैसा लग रहा हैं, इन सभी सवालों से थक चूका हूँ। अपने चाहने वालों से कहूंगा की भगवान से प्रार्थना कीजिए की मैं वापस उस दौर में जाऊ, थोड़े दिन इधर-उधर घुमू, थोड़ा और मस्ती करना चाहता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.