'ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले हो स्लीप टेस्ट...' डॉक्टरों ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

Updated on 07-10-2024 12:05 PM
 इंदौर। देश में सड़क हादसों में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। इनमें 25 प्रतिशत सड़क हादसों का कारण वाहन चालक की अधूरी नींद होता है। यह जानकारी रविवार को मध्य भारत में पहली बार हो रही साउथ ईस्ट एशियन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन द्वारा आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में विशेषज्ञों ने चर्चा के दौरान दी।

चिकित्सकों के एसोसिएशन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले चालकों का स्लीप टेस्ट लिए जाने का सुझाव दिया है। लखनऊ से आए श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि शरीर में एक नेचुरल घड़ी है जिसे ‘सर्केडियन रिदम’ कहते हैं।


नींद का पैटर्न बिगड़ रहा है

बिगड़ती जीवनशैली के कारण हमारी नींद का पैटर्न बिगड़ रहा है। यदि नींद के चक्र में बदलाव होता है तो नींद न आने की समस्या हो जाती है। कई लोगों को देर रात तक काम करना पड़ता है, उन्हें अच्छी नींद के लिए सोने और जागने का समय निर्धारित करना चाहिए।


20 प्रतिशत स्कूली विद्यार्थी नहीं 
लेते पर्याप्त नींद


मुंबई से आई शिशु पल्मोनोलाजी रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु खोसला ने कहा वर्तमान में अधिकांश स्कूली विद्यार्थी मोबाइल व टीवी देखने में ज्यादा समय बिताते हैं। इस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं होती है।


कई बच्चे सुबह की शिफ्ट में स्कूल जाते हैं, उनके लिए तो नींद पूरी न होना एक विशेष समस्या बन जाती है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई व अन्य कार्यों में एकाग्रता कम होती है। 20 प्रतिशत स्कूली विद्यार्थियों में इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।इस रिपोर्ट कार्ड…
 18 August 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला आज मोहन सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…
 18 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी।…
 18 August 2026
एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल के चलते भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला, उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल…
 18 August 2026
भोपाल। आपराधिक न्याय प्रणाली में देरी की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। करीब छह साल पहले शहर को हिला देने वाले नाबालिग बालिकाओं के यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म…
 18 August 2026
भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कर्मश्री संस्था की ओर से निकली तिरंगा यात्रा में यातायात और सड़क सुरक्षा के नियम टूटे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस…
 18 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 औद्योगिक पार्क बनाए जाना प्रस्तावित हैं। 9,047 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित…
 18 August 2026
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के बाद गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में दोस्तों से विवाद के बाद चार युवकों ने उसके…
 18 August 2026
भोपाल। जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना की संचालक नेहा मराव्या के अपर संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार से कलम बंद हड़ताल के बाद अब आयुक्त महिला एवं बाल…
Advt.