आजाद सोशल एंड स्पोर्ट क्लब में छोटे बच्चों ने किया ध्वजा रोहण

Updated on 16-08-2025 02:06 PM

रायपुर । बाल समाज (श्री चंद्रशेखर आजाद स्मृत आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब) जोरापारा रायपुर में आज भारत के 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समिति द्वारा छोटे छोटे बच्चों से ध्वजा रोहण करवाया गया सभी ने ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय गीत जन,गण,मन गाकर भारतमाता की जय,वंदे मातरम के नारे लगाए । सन् 1927 से शुरू हुई यह संस्था 2 वर्षों बाद सन् 2027 में अपने 100 वर्ष पूरे कर शताब्दी वर्ष मनाने जा रही है।

सब से महत्वपूर्ण बात यह की पिछले कई वर्षों में गणेश उत्सव,ध्वजा रोहण, पारम्परिक होलिका दहन जैसे महोत्सव ठीक उसी जगह आज भी किए जा रहा है जहां से 100 वर्ष पूर्व शुरू किए गए थे। सर्वप्रथम 1927 से यहां पारम्परिक होलिका दहन होलिका माता एवं भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा बैठा कर पारम्परिक तरीके से धार्मिक वातावरण में होलिका दहन की शुरुवात की गई।

समिति की सभी परम्परा को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए समिति के सभी सदस्यों,नागरिकों,महिला मंडलों,युवाओं ने निरंतर अपना सहयोग प्रदान किया है । समिति द्वारा प्रतिवर्ष धार्मिक वातावण में गणेश उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी धूम धाम से आयोजित किए जाते है।

समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र कोल्हारकर एवं युवा सदस्य हितेश यादव (टीपू) ने बताया कि बाल समाज (आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स) क्लब की नींव 1927 में 100 वर्ष पूर्व स्व.राम लाल साहू स्व.बैकुंठ साहू स्व.जीवाजी सोनकामड़े स्व.रामदास शेंडे स्व.बृजलाल यादव स्व.संतोष पाण्डे स्व .केशवराव कोल्हारकर सभी ने मिलकर रखी थी।

बाद मे सन 1979 को वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कोल्हारकर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले श्री चंद्र शेखर आजाद जी के नाम से श्री चंद्र शेखर आजाद स्मृति आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब नाम दिया गया।

अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस वर्ष से ही समिति गणेश उत्सव पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 2027 में शताब्दी महामहोत्सव पर सभी पूर्व बाल समाज के संस्थापक सदस्यों के परिवारों जनों का सम्मान,समिति के सभी बुजुर्गों का सम्मान,आनंद मेला, पिछले 100 वर्षों की चलचित्र प्रदर्शनी,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज के ध्वजा रोहण के कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेंद्र कोल्हाकर,हरि राम साहू,श्रीमती गायत्री टावरे,श्रीमती कुसुम यादव,श्रीमती माही यादव,ऋषिका टावरे, प्रणीत जैन,हितेश यादव,राहुल पांडे,अनिकेत नारा,विभाष तिवारी, उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.