कद छोटा पर छक्के बड़े-बड़े... रिंकू सिंह का यह मॉन्स्टर सिक्स देख क्रिस गेल भी शर्मा जाएं

Updated on 02-12-2023 02:19 PM
रायपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की रोचक सीरीज का चौथा मैच बीते शुक्रवार को रायपुर में खेला गया। यह मैच टीम इंडिया ने 20 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। वहीं रायपुर में खेले गए इस मैच में एक बार फिर यूपी के रिंकू सिंह का जलवा देखने को मिला।

एक बार उन्होंने फिर साबित किया कि उन्हें टी20 फॉर्मेट का बादशाह क्यों कहा जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने एक मॉन्स्टर सिक्स भी जड़ा। जो इस पूरी सीरीज का अब तक सबसे बड़ा छक्का साबित हुआ। उनका यह सिक्स देख हर कोई हैरान रह गया। रिंकू के इस गगनचुंबी छक्के की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

रिंकू सिंह ने जड़ा 100 मीटर का मॉन्स्टर सिक्स

दरअसल, भारतीय पारी का 13वां ओवर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस डाल रहे थे। उस ओवर में क्रीज पर रिंकू सिंह मौजूद थे। बेन ने रिंकू को ऊपर की ओर गेंद डाली। ऐसे में यूपी के लड़के ने ना आव देखा न ता और स्टेप आउट कर मिड विकेट के ऊपर से गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। यह 100 मीटर का छक्का था। रिंकू के इस मॉन्स्टर सिक्स की जमकर प्रशंसा हो रही है।

रिंकू ने फिर खेली भारत के लिए गजब पारी

चौथे टी20 में जब रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए थे। तो टीम इंडिया के 100 रन के अंदर 3 विकेट गिर चुके थे। हालांकि रिंकू ने आते ही बड़े हिट्स मारने शुरू नहीं कर दिए थे। उन्होंने परिस्थिति को समझा और खेल को आगे बढ़ाया। वहीं जब उन्हें लगा कि अब गेयर बदलने चाहिए। तो रिंकू ने ताबड़तोड़ हिटिंग शुरू कर दी। रिंकू ने 158 के स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों में 46 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.