मेंस टी-20 का सबसे छोटा स्कोर:बिगबैश लीग में सिडनी थंडर्स 15 रन पर सिमटी, 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके

Updated on 17-12-2022 06:26 PM

सिडनी के मैदान पर शुक्रवार को मेंस टी-20 क्रिकेट का सबसे छोटा स्कोर बना। यहां बिगबैश लीग के एक मुकाबले में सिडनी थंडर्स की टीम 15 रन पर आउट हो गई। वह एडिलेड स्ट्राइकर्स के 140 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी। सिडनी के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। जबकि शेष 5 बल्लेबाज 4 रन से आगे नहीं बढ़ सके। एडिलेड की ओर से हेनरी थॉर्न्टन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। जबकि वेस एगर ने 4 विकेट झटके। वे एस्टर्न एगर के छोटे भाई हैं।

टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड टर्की के नाम है। उसे 2019 में चेक रिपब्लिक ने 21 रनों पर आउट किया था। उसने टर्की के खिलाफ 20 ओवर में 278 रन बनाए थे।

124 रन से जीता एडिलेड
थॉर्न्टन और एगर की रिकॉर्ड ब्रेक गेंदबाजी के दम पर एडिलेड स्ट्राइकर्स ने सिडनी थंडर्स को 124 रनों के अंतर से हराया। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। जबकि कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 33 रन जोड़े। सिडनी के फजलहक फारूकी ने 3 और गुरिंदर संधु, डेनियल सैम्स, ब्रैंडन डोजेट ने 2-2 विकेट लिए।

IPL का सबसे छोटा स्कोर RCB के नाम
IPL में सबसे छोटा स्कोर RCB ने बनाया है। टीम 2017 के एडिशन में KKR के खिलाफ 49 रन पर आउट हो गई थी। RCB की ओर से सबसे ज्यादा 9 रन केदार जाधव ने बनाए थे। KKR की ओर से नाथन कुल्टर नाइल, क्रिस वॉक्स और कोलिन डी ग्रैंडहोम को 3-3 विकेट हासिल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.