दिव्यांग देवलाल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Updated on 28-02-2024 07:13 PM

रायपुर। निदान कार्यक्रम से कई दिव्यांगों को फायदा हुआ और उनकी मुस्कान फिर लौट आई है। धमतरी जिले में निदान कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कैलीपर्स, श्रवण यंत्र, ट्रायसायकिल प्रदान किया गया। इससे कई दिव्यांगों को फायदा मिला है। मगरलोड विकासखंड के ग्राम भेण्ड्री निवासी दिव्यांग देवलाल साहू ने बताया कि श्वििर में लगाया गया नकली पैर बहुत ही सुविधाजनक है, इसे पहनने में कोई दिक्कत नहीं होती है। निदान ने उन्हें चलने-फिरने में सक्षम बना दिया है। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए ऐसे सार्थक निदान कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद दिया है।

देवलाल ने बताया कि चार साल पहले वे अपने रिश्तेदार की शादी में बारात गये हुए थे, तब एक बस ने रिवर्स होते हुए उनके दायें पैर में टक्कर मार दी, जिसके कारण उनके घुटने की हड्डी पूरी तरह टूट गयी, और उनका पैर काटना पड़ा। वे पैर कटने के बाद बेहद ही असहाय महसूस करने लगे थे। छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरों के भरोसे रहना पड़ता था। जीवन यापन में भी दिक्कत आ रही थी। इसलिए उन्होंने गांव में ही छोटी सी दुकान खोल ली, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी होने लगीं और ध्यान में दुकानदारी में लगने लगा। उन्हें एक पैर से चलने में दिक्कत होती थी, इसलिए उन्होंने रायपुर में साधारण खर्च पर नकली पैर लगवाया। यह पैर ज्यादा सुविधाजनक नहीं होने से उन्हें चलने में दिक्कत होती थी। तभी एक परिचित ने दिव्यांगजों के लिए आयोजित निदान शिविर की जानकारी दी। देवलाल निदान शिविर में पहुंचे। शिविर में चिकित्सकों से आवश्यक जांच कराकर कुछ ही घंटों में उनकों जयपुर पैर लगा दिया। जिससे उन्हें चलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.