दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Updated on 21-07-2025 01:03 PM

भिलाई। समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सामाजिक संगठन गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन ने विशेष आवश्यकता वर्ग वाले बच्चों को नि:शुल्क स्कूल बैग, नोटबुक और पेन का वितरण किया। शिक्षण सामग्री मिलने पर विशेष बच्चों के चेहरे खिल उठे और सभी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने का वादा किया।

विवेकानंद सभागार, दुर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम में बौद्धिक दिव्यांग, श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, अल्प दृष्टि बाधित, मस्तिष्क पक्षाघात और सीखने की क्षमता में कमी से प्रभावित बच्चे लाभान्वित हुए।  फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य इन विशेष बच्चों को शिक्षा में समान अवसर देना और उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता निभाता रहेगा।

जीई फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए समग्र शिक्षा से जिला परियोजना समन्वयक सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि समावेशी शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है, जिससे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज इन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास की झलक इस बात का प्रमाण है कि यदि सही सहयोग और संसाधन मिलें, तो हर बच्चा अपनी क्षमताओं को पूरी तरह विकसित कर सकता है।

कार्यक्रम में सहायक समन्वयक आई.के रामटेके, यूआरसी-श्रीमती किरण चंदवानी, बीआरसी श्रवण कुमार सिन्हा,चन्द्र किरण दुबे, पुष्पा भट्टाचार्य, खुमति उईके, इतिदास गुप्ता, माया डोमरे, दुर्गा साहू और उत्तम चंद्रवंशी तथा जीई फाउंडेशन से सुरुचि टावरी, अनुपमा मेश्राम, मोनिका सिंह, विशाखा मनगुड़े, प्रकाश देशमुख व अजीत सिंह सहित शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने जीई फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को सहयोग देने का आश्वासन दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.