मुस्कुराकर कंधे पर रखा हाथ, बिजनसमैन की पत्नी होने की मुश्किल बताई.. सुधा मूर्ति खोलती रहीं राज, हंसते रहे नारायण मूर्ति

Updated on 10-07-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: जानी-मानी लेखिका और इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayan Murthy) की पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) अपनी सादगी और मोटिवेशनल स्पीच के लिए जानी जाती हैं। नारायण मूर्ति की कंपनी इंफोसिस की पहली एंजेल इन्वेस्टर सुधा मूर्ति ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर की पत्नियों के लेकर दिलचस्प बात कही। जिस रोल को वो सालों तक खुद निभा चुकी हैं, सुधा मूर्ति ने वही रोल यंग एंटरप्रेन्योर की लाइफ पार्टनर्स से निभाने की बात कही। इस दौरान नारायण मूर्ति उनकी बातों को सुनकर मुस्कुराते रहे।

सफल बिजनेसमैन की पत्नी होना आसान नहीं
सुधा मूर्ति ने कहा कि सफल आदमी की पत्नी होना आसान नहीं है, क्योंकि एक बिजनेसमैन आम इंसान की तरह नहीं होते हैं। वो सनकी होते हैं। वो घर पर कोई लॉजिक नहीं लगाते, सारा लॉजिक सिर्फ ऑफिस में लगाते हैं। सारे तर्क ऑफिस में ही करते हैं। वो अपनी पत्नी से उम्मीद करते हैं कि वो उनकी सेक्रेटरी भी वो, फाइनेंस मैनेजर भी हो, नैनी भी हो और एजवाइजर भी हो। एक बिजनेसमैन या एंटरप्रेन्योर की पत्नी को इन सारे रोल को निभाना पड़ता है। अगर वह किसी भी एक रोल में असफल हो गई तो पति की कामियाबी पर असर पड़ता है। सुधा अपन अंदाज में ये बाते बता रही थी, सामने मौजूद लोग खूब ठहाके लगा रहे थे, तालियां बजा रहे थे। सुधा का अंदाज देखकर नारायण मूर्ति भी खुद को रोक न सके। वो भी हंसतेरहे।

यूं ही नहीं मिल जाती सफलता
सुधा मूर्ति ने कहा कि बिजनेस करना किसी तपस्या से कम नहीं है। पहले के जमाने में ऋषि जंगल में जाकर सालों तक तपस्या करते थे। उसी तरह से एंटरप्रेन्योर भी सालों की मेहनत के बाद अपना कारोबार खड़ा कर पाते हैं। उसे सब छोड़ना पड़ता है। बिजनेस जमाने में अपनी जवानी, अपनी सारी टेंशन अपना सबकुछ कंपनी और कारोबार में चला जाता है। इन सबके के बाद भी पत्नी को पति से ज्यादा मजबूत रहना पड़ता है। पति ऑफिस और कारोबार में ज्यादा मजबूत हो सके, इसके लिए पत्नी को ज्यादा मजबूत होना पड़ता है। एक एंटरप्रेन्योर या कारोबारी की पत्नी को अपने पति की बातों पर भरोसा करना पड़ता है।

गौरतलब है कि नारायण मूर्ति पहले भी कई बार अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्न सुधा मूर्ति को दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने नौकरी से इस्तीफा दिया और घर लौटा तो मैंने सुधा से कहा कि मैंने नौकरी छोड़ दी। सुधा ने हमेशा की तरह मुस्कुरा कर कहा, कोई बात नहीं हमारे पास जो है उसी साधन में कर लेंगे। जिस मुश्किल से नारायण मुर्ति से इंफोसिस की शुरुआत की सुधा ने उसने उनका पूरा साध दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.