अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल ने स्मिता सिंह को सम्मानित किया

Updated on 09-03-2026 03:47 PM
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने श्रीमती स्मिता सिंह को सम्मान प्रदान कर उनके समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पदमा घोष, हासी बेनर्जी, सुषमा बलैया, अपर्णा चांडक और सृजन सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
श्रीमती स्मिता सिंह को यह सम्मान 250 से अधिक बाल हृदय मरीजों के उपचार में विशेष सहयोग और बस्तर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में किए गए सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। उनके प्रयासों से कई बच्चों को नया जीवन मिला है और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

श्रीमती स्मिता सिंह द्वारा स्थापित शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एक गैर-सरकारी संगठन है, जो समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करता है। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन बाल हृदय मरीजों के उपचार, शिक्षा के प्रसार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.