स्मृति मांधना बनीं आरसीबी की हार में सबसे बड़ी विलेन, सुपर ओवर में हो गई बड़ी गलती... आखिरी 6 गेंद पर क्या हुआ?

Updated on 25-02-2025 12:00 PM
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग के बड़े मुकाबले में पिछले साल की चैंपियन टीम आरसीबी को सुपर ओवर में यूपी वॉरियर्स ने हरा दिया। मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में यूपी ने टारगेट का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 180 रन ही बनाए। इसके बाद मामला सुपर ओवर में पहुंच गया और यहां आरसीबी की कप्तान स्मृति मांधना की एक बड़ी गलती ने उनकी टीम को जीता हुआ मैच हरवा दिया।

सुपर ओवर में क्या हुआ?

180 रन के स्कोर पर मैच टाई होने के बाद यूपी की टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। आरसीबी की ओर से सुपर ओवर किम गार्थ ने फेंका। गार्थ का यह ओवर शानदार रहा और उन्होंने बिना किसी बाउंड्री के सिर्फ 8 रन बनने दिए। इसके बाद आरसीबी की टीम चेज करने मैदान पर आई। आरसीबी की ओर से पहले बल्लेबाजी करने खुद कप्तान मांधना और रिचा घोष आईं। वहीं यूपी की ओर से गेंदबाजी करने सोफी एक्लेस्टोन आईं।
एक्लेस्टोन की पहली गेंद पर रिचा घोष कोई रन ले ही नहीं पाई। दूसरी गेंद पर सिंगल आया और स्ट्राइक स्मृति मांधना के पास पहुंच गईं। इस गेंद पर मांधना कुछ नहीं कर पाईं और उनको एलबीडब्लयू आउट भी दे दिया। लेकिन फिर रिव्यू में पता चला कि वो नॉट आउट हैं। गौर देने वाली बात यह है कि ये गेंद भी डॉट रही। फिर अगली गेंद पर एक मांधना एक सिंगल और ले पाईं। अब दो गेंदों पर आरसीबी को 7 रन चाहिए थे। ओवर की 5वीं गेंद पर रिचा ने एक सिंगल और लिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए एक छक्का चाहिए था, लेकिन स्मृति मांधना चूक गईं।

एकलेस्टोन ने किया कमाल

यूपी के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की तरफ से एलिस पेरी ने कमाल की पारी खेली थी। पेरी ने टीम के लिए तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 56 गेंद में नाबाद 90 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। इस दमदार पारी के साथ ही एलिस पेरी के WPL में 800 रन भी पूरे हो गए।

इसके जवाब में यूपी की बल्लेबाजी साधारण रही। टीम ने लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाया, लेकिन 9वें नंबर पर खेलने आई सोफी एक्लेस्टोन ने सिर्फ 19 गेंद में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से गेम को पूरी तरह से बदल दिया और यूपी ने मैच को टाई कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.